1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पाक-बांग्लादेश तक कानपुर के अंकित ने बेंची थी 22 लाख Gmail ID, धार्मिक स्थलों व स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी में हुआ इस्तेमाल

पाक-बांग्लादेश तक कानपुर के अंकित ने बेंची थी 22 लाख Gmail ID, धार्मिक स्थलों व स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी में हुआ इस्तेमाल

कानपुर : यूपी के स्कूलों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकियों में इस्तेमाल फर्जी जीमेल आईडी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में कानपुर से गिरफ्तार अंकित शंखवार ने करीब 22 लाख जीमेल आईडी पाकिस्तान और बांग्लादेश में बैठे लोगों को बेची थीं। इससे पहले एटीएस को आरोपी के लैपटॉप से 5 लाख आईडी मिली थीं। इस खुलासे के बाद एटीएस जांच का दायरा भी बढ़ गया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

कानपुर : यूपी के स्कूलों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकियों में इस्तेमाल फर्जी जीमेल आईडी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में कानपुर से गिरफ्तार अंकित शंखवार ने करीब 22 लाख जीमेल आईडी पाकिस्तान और बांग्लादेश में बैठे लोगों को बेची थीं। इससे पहले एटीएस को आरोपी के लैपटॉप से 5 लाख आईडी मिली थीं। इस खुलासे के बाद एटीएस जांच का दायरा भी बढ़ गया है।

पढ़ें :- कानपुर : आतिशबाजी के कारण आवारा कुत्ते हुए आक्रामक, 100 ज्यादा लोगों पर किया हमला

जानकारी के अनुसार, नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली वाले शो में बम ब्लास्ट की धमकी ई-मेल के जरिये दी गयी थी। जिसके बाद एटीएस ने 28 अक्तूबर को कानपुर निवासी अंकित को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि जिन जी-मेल आईडी का इस्तेमाल बम ब्लास्ट की धमकी के लिए किया गया था, उन्हें अंकित ने बनाया था। अब इस मामले में एटीएस की पूछताछ में अंकित ने कई बड़े खुलासे किए हैं।

एटीएस ने इन 22 लाख जीमेल आईडी ब्लाक कराने के लिए गूगल से अनुरोध किया है, जिससे उनका आगे दुरुपयोग न हो सके। एजेंसी को आशंका है कि अंकित के जरिए विदेशी खरीदारों तक पहुंचाई गईं इन्हीं ई-मेल आईडी में से कुछ का इस्तेमाल अयोध्या, काशी और मथुरा को बम ब्लास्ट की धमकी भेजने में हुआ है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी के लैपटॉप से 5 लाख आईडी मिली थीं, लेकिन बाद में उसके डिवाइस की जांच की गई और डाटा रिकवर कराया गया तो उसमें 17 लाख और जी-मेल आईडी मिलीं।

पूछताछ में अंकित के पाकिस्तान, बांग्लादेश, तुर्किये, मिस्र और अन्य देशों के लोगों व समूहों से संपर्क में होने की बात सामने आयी है। एजेंसी अब तक मिली धमकियों और इन ई-मेल आईडी के डाटा का मिलान कर रही है। इसके साथ ही ई-मेल आईडी के बदले अंकित को हुए भुगतान की जांच की जा रही है।

पढ़ें :- कानपुर जू में मौत का तांडव! 40 दिन के भीतर 9 वन्यजीवों की मौत, संक्रमण की आशंका से बढ़ी चिंता
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...