1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महंगाई के मोर्च पर एक और बड़ा झटका: केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए क्या होगा इसका असर

महंगाई के मोर्च पर एक और बड़ा झटका: केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए क्या होगा इसका असर

महंगाई के मोर्च पर एक और बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार ने डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी करने का एलान किया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 2-2 रुपए उत्पाद शुल्क बढ़ाया है। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम अब बढ़ सकते हैं। दरअसल, केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 2-2 रुपये की वृद्धि की है। बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी के लागू होते ही तेल कंपनियां इसे ग्राहकों तक पास ऑन कर सकती हैं। इससे पेट्रोल और डीजल के रिटेल प्राइस में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

पढ़ें :- लखनऊ-देवरिया-सुल्तानपुर-गोंडा में पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाह से मची अफरा-तफरी उत्तर प्रदेश। गोरखपुर DM और SSP सड़क पर उतरें

सरकार की ओर से जैसे ही यह अधिसूचना जारी की गई, खबर आने लगी कि पेट्रोल-डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी कर दी गई। आम आदमी पर भी इस बढ़ोतरी का बोझ पड़ेगा। आदेश में यह नहीं बताया गया कि खुदरा कीमतों पर इसका क्या असर होगा। हालांकि, बाद में स्थिति स्पष्ट हुई। उद्योग जगत के सूत्रों की मानें तो खुदरा कीमतों में बदलाव की संभावना नहीं है। बढ़े हुए उत्पाद शुल्क को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के साथ समायोजित किए जाने की संभावना है, जो अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में गिरावट के कारण जरूरी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...