HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, राजकुमार चब्बेवाल ने पार्टी से दिया इस्तीफा, AAP में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, राजकुमार चब्बेवाल ने पार्टी से दिया इस्तीफा, AAP में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को पंजाब में एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता और विधायक डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद वो मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को पंजाब में एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता और विधायक डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद वो मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में उनका स्वागत किया। आम आदमी पार्टी की ओर से उन्हें होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद के चुनाव में मैदान में उतारा जा सकता है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण का प्रचार थमा, यूपी की इन सीटों पर होगी वोटिंग

बता दें कि, राजकुमार पंजाब की चब्बेवाल विधानसभा सीट से विधायक है। डॉ. राज कुमार कांग्रेस टिकट पर दो बार विधायक चुने गए। वो पिछले दिनों सुर्खियों में आए थे जब AAP सरकार के लिए कर्ज की पोटली लेकर विधानसभा पहुंच गए थे। वो पंजाब विधानसभा में विपक्ष के उप-नेता थे।

डॉ. राज कुमार फिलहाल होशियारपुर के अंतर्गत आते हलका चब्बेवाल से विधायक हैं। राजकुमार ने 2009 में कांग्रेस जॉइन की थी। 2017 में उन्हें पहली बार कांग्रेस की टिकट मिली और होशियारपुर से उन्होंने जीत हासिल की। 2022 के चुनावों में भी उन्होंने AAP के उम्मीदवार हरमिंदर सिंह संधू को मात्र 7646 वोटों से हरा कर जीत दर्ज की थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...