1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, दिग्गज नेता अजय कपूर भाजपा में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, दिग्गज नेता अजय कपूर भाजपा में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय कपूर भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में उन्होंने भाजपा की सदस्यता हासिल की। अजय कपूर की गिनती राहुल गांधी के करीबियों में होती थी लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा के साथ अपनी नई पारी शुरू कर दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय कपूर भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में उन्होंने भाजपा की सदस्यता हासिल की। अजय कपूर की गिनती राहुल गांधी के करीबियों में होती थी लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा के साथ अपनी नई पारी शुरू कर दी है।

पढ़ें :- 'कांग्रेस को देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं,' कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

बताया जा रहा है कि, कांग्रेस उन्हें कानपुर से अपना प्रत्याशी बनाना चाहती थी। अजय कपूर की गिनती बड़े उद्योगपतियों में भी होती है। 2002 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद लगातार तीन चुनावों में उन्होंने जीत दर्ज की थी। वह 2002 से 2017 तक विधायक रहे हैं। अजय कपूर कानपुर की गोविंद नगर और किदवई नगर सीट से विधायक रह चुके हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा
भाजपा में शामिल होने के बाद अजय कपूर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने लिखा कि, निवेदन है कि मैं लगातार 35 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की निरंतर निस्वार्थ भाव से सेवा करता आ रहा हूं। अब मैं अपने पद एवं पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। आप से अनुरोध है कि आप मेरे इस्तीफे को स्वीकार करने की कृपा करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...