नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले पार्टी के नेता मदन मित्रा ने भी ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया था। कोयल मल्लिक का असली नाम रुक्मिणी मल्लिक है। वे एक प्रसिद्ध बंगाली अभिनेत्री हैं। वे मुख्य रूप से टॉलीवुड की “टॉली-क्वीन” के नाम से जानी जाती हैं।
पढ़ें :- Bengal by-Polls : कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी- ये कोई संयोग नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध और लोकतंत्र की हत्या है
राज्यसभा के चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन को तृणमूल कांग्रेस की सांसद ने पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि, कृपा इसे स्वीकार किया जाए। उन्होंने राज्यसभा के सभी अधिकारियों और सदस्यों को धन्यवाद दिया है।
बीते 6 अप्रैल को को कोयल मल्लिक ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लिया था। अब उन्होंने 16 जुलाई को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। कोयल मल्लिक के इस्तीफे की वजह सामने नहीं आ पाई है, न ही उन्होंने राज्यसभा के चेयरमैन को भेजे पत्र में इस वजह का जिक्र किया है। कोयल मल्लिक के इस्तीफे के साथ ही TMC के राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले सांसदों की संख्या 4 हो गई है।
इससे पहले ममता बनर्जी का साथ छोड़ने वालों में सुखेन्दु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक शामिल हैं, जिन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दिया था। अब इस सूची में कोएल मल्लिक का नाम भी जुड़ गया है।