रणबीर कपूर के बाद अब कपूर खानदान का एक और बेटा दूल्हा बन गया है और वो हैं आदर जैन. जी हां, करिश्मा और करीना और रणबीर के कजिन आदर जैन 12 जनवरी 2025 को अपनी मंगेतर अलेखा आडवाणी के साथ शादी के बंधन में बंध गए है. कपल ने गोवा में समंदर के किनारे क्रिश्चियन तरीके से शादी रचाई है
Aadar jain wedding: रणबीर कपूर के बाद अब कपूर खानदान का एक और बेटा दूल्हा बन गया है और वो हैं आदर जैन. जी हां, करिश्मा और करीना और रणबीर के कजिन आदर जैन 12 जनवरी 2025 को अपनी मंगेतर अलेखा आडवाणी के साथ शादी के बंधन में बंध गए है. कपल ने गोवा में समंदर के किनारे क्रिश्चियन तरीके से शादी रचाई है, जिसकी कुछ झलकियां इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसमें समंदर के किनारे आयोजित इस फंक्शन में दूल्हा और दुल्हन बेहद ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं.
आदर और अलेखा कि वेडिंग से सामने आई पहले वीडियो कि बात करे तो इसमें आदर अपनी दुल्हन को पूरे घरवालों के सामने चूमते दिख रहे हैं. वहीं इस दौरान सामने बैठे मेहमान अपने-अपने कैमरों में उनका ये रोमांटिक मोमेंट कैद करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान आदर ग्रे कलर का सूट पहने काफी डैशिंग दिख रहे हैं. तो वहीं उनकी दुल्हनिया अलेखा आडवाणी व्हाइट कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं.
View this post on Instagram
पढ़ें :- Dhurandhar The Revenge : रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जानें कब होगी OTT पर रिलीज, फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट आई सामने
अपने लुक को अलेखा ने मैचिंग नेकलेस और ईयररिंग्स के साथ पूरा किया था. इसके अलावा आदर और अलेखा की शादी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें आदर और अलेखा एंट्री मार रहे हैं और दोनों तरफ से शादी में आए लोग क्रैकर्स और फुलझड़ियां जलाकर उनका वेलकम करते दिख रहे हैं. इस दोरान दूल्हा और दुल्हन के चेहरे पर शादी कि खुशी साफतौर पर झलक रही है.