1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: सीएम योगी

निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में निर्माणाधीन ट्रांसपोर्टनगर/दाउदपुर फ्लाईओवर और 06 लेन मार्ग की कार्य प्रगति को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अफसरों को गुणवत्ता के साथ काम करने की हिदायत देते हुए कहा कि, निर्माण कार्य मे गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में निर्माणाधीन ट्रांसपोर्टनगर/दाउदपुर फ्लाईओवर और 06 लेन मार्ग की कार्य प्रगति को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अफसरों को गुणवत्ता के साथ काम करने की हिदायत देते हुए कहा कि, निर्माण कार्य मे गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर और सिक्सलेन निर्माण की भौतिक प्रगति जानने के साथ ही इसके लेआउट मैप का भी अवलोकन किया।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि काम को युद्धस्तर पर पूरा कराया जाए। साथ ही मार्ग के दोनों तरफ के नालों को इस तरफ बनाया जाए जिससे कहीं भी जलजमाव की समस्या न आने पाए। यदि जलजमाव हुआ तो जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा, कि जतना को किसी तरह की कोई असुविधा न होने पाए इसका ध्यान दिया जाए।

साथ ही नाले को कवर्ड कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि इसका इस्तेमाल फुटपाथ के रूप में किया जा सके। इसके साथ उन्होंने देवरिया बाईपास को जोड़ने वाले फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और जरूरी दिशानिर्देश दिए।

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...