1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा के खिलाफ जो बोल रहा उसे डराया-धमकाया जा रहा : अखिलेश यादव

भाजपा के खिलाफ जो बोल रहा उसे डराया-धमकाया जा रहा : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, देश में जो भी भाजपा के भ्रष्टाचार की सच्चाई सामने ला रहा है या फिर भाजपा की देश को नुक़सान पहुँचानेवाली राजनीति के ख़िलाफ़ बोलने की हिम्मत कर रहा है, उसे तरह-तरह से डराया-फँसाया और धमकाया जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, BJP के साथ बोलने वालों को तरह-तरह से डराया धमकाया जा रहा है।

पढ़ें :- “75 नहीं, 175 साल तक आरक्षण ले लो, हमें नहीं चाहिए”, संविधान 242 सांसदों ने मिलकर बनाया था : बृजभूषण शरण सिंह

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, देश में जो भी भाजपा के भ्रष्टाचार की सच्चाई सामने ला रहा है या फिर भाजपा की देश को नुक़सान पहुँचानेवाली राजनीति के ख़िलाफ़ बोलने की हिम्मत कर रहा है, उसे तरह-तरह से डराया-फँसाया और धमकाया जा रहा है। लेन-देन में घपले की झूठी आशंका के नाम पर, झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि, भाजपा को हारता देखकर अब ईमानदार लोग सच्चे लोगों का साथ देते दिखाई देने लगे हैं। देश में ये सच्चे लोग भाजपा के झूठे लोगों से सैकड़ों गुना ज़्यादा हैं। ये सच्चे देशप्रेमी लोग ही मिलकर सबको चेताएंगे, भाजपा का झूठ सामने लाएंगे, और देश को नकारात्मक ताक़तों के चंगुल से मुक्ति दिलाएंगे। देशप्रेमी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

 

 

पढ़ें :- अजय राय ने पूछा जसोदा बेन को कब दिया जाएगा सम्मान? भाजपा बताए कि अब तक सर्वोच्च पदों पर कितनी महिलाओं को बैठाया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...