Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Apple iPhone 18 Pro Max : एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी, जानें कैमरा और कनेक्टिविटी

Apple iPhone 18 Pro Max : एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी, जानें कैमरा और कनेक्टिविटी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Apple iPhone 18 Pro Max :  प्रीमियम स्मार्टफोन आईफोन स्मार्टफोन आईफोन 18 प्रो मैक्स को लेकर नए लीक्स सामने आए हैं। लीक्स में सामने आया कि कैमरा और बैटरी में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसी के साथ चर्चा है कि फोन में ज्यादा पावरफुल ए20 प्रो चिपसेट के साथ , डार्क चेरी कलर इसका नया लुक दिख सकता है।

पढ़ें :- Tech Career: 14 हजार में BCA, अब 35 लाख का पैकेज, बिहार के लड़के की ऐसे बदली जिंदगी

लोेकप्रिय एप्पल का अगला प्रीमियम स्मार्टफोन आईफोन 18 प्रो मैक्स सितंबर 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले सामने आए लीक्स में

सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले
अंदाजा लगाया जा रहा है कि आईफोन 18 प्रो मैक्स में 6.9 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। डायनेमिक आइलैंड का आकार भी करीब 33 फीसदी छोटा होने का दावा है।

वेफर-लेवल मल्टी-चिप मॉड्यूल पैकेजिंग
प्रीमियम स्मार्टफोन आईफोन 18 प्रो मैक्स 3 नैनोमीटर तकनीक पर आधारित होगा और इसमें पुराने ए19 प्रो की एन3पी पैकेजिंग के बजाय वेफर-लेवल मल्टी-चिप मॉड्यूल पैकेजिंग (Multi-chip module packaging) का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका मकसद ट्रांसमीटर को एक-दूसरे के करीब रखकर लेटेंसी कम करना और बैटरी की क्षमता को बेहतर करना बताया गया है।

सी2 मॉडेम
फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक तेज इंटरनल स्टोरेज (Internal Storage) मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा नया सी2 मॉडेम बेहतर 5जी कनेक्टिविटी और कम बैटरी खपत में मदद कर सकता है।

पढ़ें :- 'Toyota Camry' कार खरीदना अब हुआ महंगा, कंपनी ने कीमतों में की ₹1.27 लाख तक की बढ़ोतरी

रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट
फोन में 5,567mAh की बड़ी बैटरी मिलने का दावा है, जो 25W मैगसेफ/क्यूआई2 चार्जिंग और 4.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है।

कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी में वाई-फाई 8, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, नाविक+जीपीएस और आईपी68 रेटिंग मिल सकती है।

लॉन्च डेट
एआई बूम के कारण मेमोरी की बढ़ती लागत के बीच आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत करीब 1,80,000 रुपये बताई गई है। अभी कंपनी ने लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Advertisement