1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Ara Court Firing : आरा कोर्ट कैंपस में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, गेट पर युवक पर बरसाई गोलियां

Ara Court Firing : आरा कोर्ट कैंपस में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, गेट पर युवक पर बरसाई गोलियां

बिहार (Bihar) के आरा जिले (Ara District) से गुरुवार को बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शहर के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले सिविल कोर्ट (Civil Court)  इलाके में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई है। गुरुवार की दोपहर करीब 1:00 हुई है। इस ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई है।

By santosh singh 
Updated Date

आरा। बिहार (Bihar) के आरा जिले (Ara District) से गुरुवार को बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शहर के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले सिविल कोर्ट (Civil Court)  इलाके में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई है। गुरुवार की दोपहर करीब 1:00 हुई है। इस ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई है।

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य

जानकारी के मुताबिक सिविल कोर्ट (Civil Court) के बाहर अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। गोलीबारी किस घटना में एक शख्स को गोली लगने की भी सूचना है। जिस शख्स को गोली लगी है उसका नाम गोपाल शरण शर्मा (Gopal Sharan Sharma) है। कोर्ट में कार्यरत एक वकील शशिकांत सक्सेना ने बताया कि अचानक से गोली चलने लगी और देखते ही देखते अफरातफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक गोली लगने से शख्स की स्थिति गंभीर है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए। आपको बता दें कि आरा कोर्ट में से पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। ये इलाका काफी सुरक्षित माना जाता है और पुलिस की चौकसी भी होती है, ऐसे में दिनदहाड़े गुरुवार को हुई इस घटना से पुलिसिया चौकसी पर सवाल खड़े हो गए हैं। मालूम हो की घटना क्षेत्र आरा के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। इस घटना के बाद वकीलों में भी काफी रोष देखा गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...