1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘अर्चना मिश्रा जी आपको व आपके दोस्त को मेरे मरने की खुशी में I Love You..’ 16 साल की शादी और पत्नी की बेवफाई, पति ने दी जान

‘अर्चना मिश्रा जी आपको व आपके दोस्त को मेरे मरने की खुशी में I Love You..’ 16 साल की शादी और पत्नी की बेवफाई, पति ने दी जान

Deoria Suicide Case: यूपी के देवरिया में अपनी पत्नी की बेवफाई से तंग आकर राकेश तिवारी नाम शख्स ने ट्रेन के सामने लेटकर अपनी जान दे दी है। मृतक का सिर धड़ से तीन सौ मीटर की दूरी पर मिला। राकेश एक प्राइवेट कंपनी के सिक्युरिटी गार्ड का काम करता था। जीआरपी को उसकी जेब से डीएम देवरिया के नाम खून के धब्बे लगा एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी पत्नी किसी गैर-मर्द के संबंध का जिक्र किया है। सुसाइड नोट में उनसे लिखा है- अर्चना मिश्रा जी आपको व आपके दोस्त कुलदीप सैनी को मेरे मरने की खुशी में आई लव यूं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

जानकारी के अनुसार, देवरिया थाना लार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नदौली निवासी राकेश तिवारी की शादी बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार ग्राम के रहने वाली अर्चना मिश्रा से 14 फरवरी 2009 में हुई। शादी के बाद दोनों की शादी-शुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। राकेश के दो बेटे और दो बेटियां हैं। वह एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। रविवार को सदर रेलवे स्टेशन देवरिया के आउटर पर रेलवे ट्रैक पर राकेश की लाश मिली, जो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था। उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी अर्चना को इस कदम का जिम्मेदार ठहराया।

राकेश ने अपने सुसाइड नोट में पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ चार साल से अफेयर की बात लिखी है। उसने पत्नी को लिखा- “I LOVE U I MISS U आखिर मेरे प्यार में क्या कमी रह गयी थी कि तुमने मुझे यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।” नोट में लिखा है कि उसकी पत्नी अर्चना मिश्रा का उसके मायके में एक युवक से प्रेम सम्बंध है। पत्नी अपने प्रेमी के साथ रह रही है। मृतक ने महिला थाना के पुलिसकर्मियों पर भी आरोप लगाया है कि उसने पत्नी के अफेयर को लेकर शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी बल्कि उससे पैसा मांगा। आखिर में लिखा है- “अर्चना मिश्रा जी आपको व आपके दोस्त कुलदीप सैनी को मेरे मरने की खुशी में आई लव यूं।”

इस मामले मेंराजकीय रेलवे पुलिस थाना देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय का कहना है कि एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। साथ में सुसाइड नोट भी मिला है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी आयी थी जो उसकी शिनाख्त कर वापस चली गई। कोई तहरीर मिलती है तो अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...