अधिकतर महिलाओं और लड़कियों को मेकअप करना बेहद पसंद होता है। जिसके चलते वो महंगे से महंगे मेकअप के प्रोडक्ट खरीदती रहती है। कई बार कुछ मेकअफ प्रोडक्ट रखे रह जाते है या फिर इस्तेमाल होते होते भी खत्म होने का नाम नहीं लेता।
पढ़ें :- 'बैग में 50 ग्राम ड्रग्स रखकर बर्बाद कर दूंगा जिंदगी', छात्रों को धमकाता दिखा पुलिसकर्मी, Video Viral हुआ तो गिरी गाज
ऐसे में प्रोडक्ट की एक्पायरी डेट कब खत्म हो जाती है पता नहीं चलता। अनजाने में एक्सपायरी डेट होने के बाद भी इस्तेमाल करती रहती है। तो चलिए जानते है कौन सा मेकअप प्रोडक्ट कब इस्तेमाल करना छोड़ देना चाहिए। आज हम आपको बताते है कौन सा मेकअप प्रोडक्ट कितने समय के बाद खत्म हो जाता है।
लिक्विड आईलाइनर, मस्कारा तीन महिने तक ही लगाना सेफ होता है।आंखो के पास यूज किये जाने वाले लिक्विड प्रोडक्ट में बैक्टीरिया फैल सकता है। इसके अगर आप पेंसिल वाला सूखा आईलाइनर, जेल आईलाइनर और लिप पेंसिल यूज करते है तो इसे आप एक साल तक ही इस्तेमाल कर सकते है।
टर बेस फाउंडेशन एक साल तक ही इस्तेमाल कर सकते है जबकि ऑयल आधारित फाउंडेशन को 18 महिने चत ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आफ क्रीम बेस्ड फाउंडेशन इस्तेमाल या ब्लश का यूज करते है तो हर छह माह या एक साल में बदल लें।
वहीं लिपस्टिक एक से दो साल तक ही लगाएं वरना ये आपके होंठो की रंगत खराब कर सकती है।