1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रशासनिक अफसरों और गौशाला समिति के बीच नोकझोंक,गरमाया मामला

प्रशासनिक अफसरों और गौशाला समिति के बीच नोकझोंक,गरमाया मामला

प्रशासनिक अफसरों और गौशाला समिति के बीच नोकझोंक,गरमाया मामला

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा कस्बे के सिद्धार्थनगर में स्थित गौशाला की जमीन पर शुक्रवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के बीच पहुंचे नगर पालिका के ईओ ने आपत्ति की तो दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

सूचना पर तत्काल एसडीएम नवीन प्रसाद एवं सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और काम रुकवाने लगे।

इसी बीच गौशाला समिति पक्ष के लोगों ने बहस शुरू कर दी और नोकझोंक हुई। मामला गरमाता, इससे पहले कुछ अधिकारियों ने शांत करा दिया। तहसील प्रशासन ने दोनों पक्षों को तहसील दफ्तर तलब किया है। तब तक निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

सिद्धार्थनगर मोहल्ले में स्थित गौशाला की भूमि का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिस जमीन को गौशाला समिति अपना बता रहा है, उसी जमीन को नगर पालिका नवीन परती की जमीन बताकर अपना मालिकाना हक जाता रही है। इसको लेकर आए दिन माहौल गरम हो जा रहा है। गुरुवार को भी नगर पालिका के जिम्मेदार और गौशाला समिति के लोगों से जमकर नोकझोंक हुई थी। गौशाला समिति के लोगों का कहना है कि नगर पालिका के लोग जबरिया गौशाला की भूमि को नवीन परती बताकर कब्जा कर उस पर दुकान बनाना चाहते हैं। काफी दिनों से नगरपालिका के जिम्मेदार की नजरें उसी पर टिकी हुई हैं, लेकिन उनकी मंशा पूरी होने नहीं दी जाएगी। गौशाला समिति वर्षों पुरानी है।

जमीन का विवाद गौशाला समिति एवं नगरपालिका के बीच है। नवीन परती की जमीन होने की बात सामने आई थी। दोनों पक्षों को तहसील दफ्तर अपने-अपने दस्तावेजों को साथ बुलाया गया है। किसी भी तरह का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। नवीन प्रसाद, एसडीएम

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...