1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. पत्नी संग बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे अरिजीत सिंह, भस्म आरती में लिया हिस्सा

पत्नी संग बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे अरिजीत सिंह, भस्म आरती में लिया हिस्सा

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने हाल ही में उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में दर्शन किए. रविवार सुबह अरिजीत सिंह मंदिर पहुंचे और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की. सोशल मीडिया पर उनकी पूजा करते हुए तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Arijit Singh news : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने हाल ही में उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में दर्शन किए. रविवार सुबह अरिजीत सिंह मंदिर पहुंचे और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की. सोशल मीडिया पर उनकी पूजा करते हुए तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

पढ़ें :- फिल्म निर्माता और CBFC के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन, 76 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

अरिजीत सिंह हमेशा से अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं और इस बार भी वह बेहद साधारण अंदाज में मंदिर पहुंचे. उन्होंने मंदिर में धोती और कुर्ता पहनकर पूजा-अर्चना की. फैंस को उनका यह सरल और भक्ति से भरा लुक खूब पसंद आ रहा है.

सूत्रों के अनुसार, अरिजीत सिंह ने महाकाल के दर्शन करते हुए विशेष पूजन भी कराया. उन्होंने मंदिर प्रांगण में बैठकर शांत मन से भगवान शिव का ध्यान किया और परिवार व देश के कल्याण के लिए प्रार्थना की. वहां मौजूद पुजारियों ने उन्हें विधिपूर्वक रुद्राभिषेक कराया.

अरिजीत सिंह की मंदिर में पूजा करते हुए जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें उनका सरल स्वभाव झलकता है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. एक यूजर ने लिखा, ‘असली सुपरस्टार वही होता है जो शोहरत के बाद भी संस्कार ना भूले.’ कई लोगों ने अरिजीत को ‘दिलों का राजा’ भी कहा.

पढ़ें :- Kevin Kunta : एक्टर राम चरण के बॉडीगार्ड केविन कुंटा रह चुके हैं चैंपियन, जानें फीस

सूत्रों के अनुसार, अरिजीत सिंह ने महाकाल के दर्शन करते हुए विशेष पूजन भी कराया. उन्होंने मंदिर प्रांगण में बैठकर शांत मन से भगवान शिव का ध्यान किया और परिवार व देश के कल्याण के लिए प्रार्थना की. वहां मौजूद पुजारियों ने उन्हें विधिपूर्वक रुद्राभिषेक कराया.

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...