एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने अब तक के करिअर में चुनींदा फिल्मों में ही काम किया है, लेकिन वह शानदार अदाकारी से लोगों का प्यार बटोरने में सफल रहीं। उनकी अगली फिल्म ‘आर्टिकल 370’ है, जिसका टीजर शनिवार (20 जनवरी) को रिलीज कर दिया गया। इसमें यामी एक्शन अवतार में हैं।
Article 370 teaser released: एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) ने अपने अब तक के करिअर में चुनींदा फिल्मों में ही काम किया है, लेकिन वह शानदार अदाकारी से लोगों का प्यार बटोरने में सफल रहीं। उनकी अगली फिल्म ‘आर्टिकल 370’ है, जिसका टीजर शनिवार (20 जनवरी) को रिलीज कर दिया गया। इसमें यामी (Yami Gautam) एक्शन अवतार में हैं।
शुक्रवार को इसका पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म को ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है, जिसमें यामी का अहम रोल था। फिल्म में यामी के साथ प्रियामणि, वैभव तत्ववादी, अरुण गोविल और राज अर्जुन के भी खास रोल हैं। फिल्म को ज्योति देशपांडे, आदित्य धर व लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
डायरेक्टर आदित्य सुहास जंभाले हैं। फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर की शुरुआत कश्मीर में भ्रष्टाचार और आतंकवाद से होती है। यामी खुफिया एजेंट के रोल में हैं जो कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे आर्टिकल 370 को खत्म करने के पक्ष में होती हैं। यामी गुस्से में कहती हैं कि कश्मीर में आतंकवाद एक धंधा है।