1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Arundhati Nair जिन्दगी और मौत से लड़ रही जंग, एक्सीडेंट के चलते हालत गंभीर

Arundhati Nair जिन्दगी और मौत से लड़ रही जंग, एक्सीडेंट के चलते हालत गंभीर

मनोरंजन जगत से फैंस का दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। मशहूर तमिल एक्ट्रेस अरुंधति नायर (28) इस वक्त अस्पताल में हैं और उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। एक एक्सीडेंट के बाद वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं। अरुंधति के परिवार के सदस्यों ने उनके वेंटीलेटर पर होने की पुष्टि की है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Arundhati Nair Accident: मनोरंजन जगत से फैंस का दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। मशहूर तमिल एक्ट्रेस अरुंधति नायर (Arundhati Nair) (28) इस वक्त अस्पताल में हैं और उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। एक एक्सीडेंट के बाद वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं। अरुंधति के परिवार के सदस्यों ने उनके वेंटीलेटर पर होने की पुष्टि की है।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

अरुंधति (Arundhati Nair)  की टीम ने भी एक पोस्ट शेयर कर सेहत की जानकारी देते हुए लिखा कि हमें उसके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए आपकी प्रार्थनाओं और समर्थन की जरूरत है। जानकारी के मुताबिक अरुंधति का जब एक्सीडेंट हुआ तो वह अपने भाई के साथ सफर कर रही थीं।

एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देकर वे घर लौट रहे थे। तभी केरल के कोवलम में ये हादसा हो गया। हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अरुंधति को गंभीर चोटें आईं। उनका सिर ज्यादा चोटिल हुआ।

अरुंधति की बहन अराथी ने भी एक बयान दिया। उन्होंने कहा था कि हमें तमिलनाडु के समाचार पत्रों और टीवी चैनलों में रिपोर्ट की गई खबरों को स्पष्ट करने की जरूरत महसूस हुई। ये सच है कि मेरी बहन अरुंधति नायर का तीन दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था। वह गंभीर हालत में हैं और तिरुवनंतपुरम के अनंतपुरी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रहते हुए जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही हैं।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...