अयोध्या। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंच गए हैं। उन्होंने राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी के मामले को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। आरोप लगाया कि भगवान राम (Lord Ram) को चढ़ाए गए आभूषण, पादुका और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी हुई है।
पढ़ें :- जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में 416 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाए आजम खान, ईडी ने दर्ज कराया एक और मुकदमा
केजरीवाल ने कहा कि इस घटना से उनका मन बेहद व्यथित है। वह भगवान राम के दर्शन करने के बाद इस विषय पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि बिना एफआईआर (FIR) दर्ज किए एसआईटी का गठन किया जाना कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है।
उनका आरोप है कि जांच के नाम पर केवल लीपापोती की जा रही है। बड़े लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि जांच रिपोर्ट के साथ आगे क्या होगा?