1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली के लिए काम किया है और चेहरा बदला है उसे कोई नकार नहीं सकता : आदित्य ठाकरे

अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली के लिए काम किया है और चेहरा बदला है उसे कोई नकार नहीं सकता : आदित्य ठाकरे

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों का समर्थन आम आदमी पार्टी को मिलता जा रहा है। समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने भी आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का एलान किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों का समर्थन आम आदमी पार्टी को मिलता जा रहा है। समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने भी आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का एलान किया है।

पढ़ें :- जेल में बने दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, दीपोत्सव में कैदियों के हुनर को मिलेगा सम्मान, ‘कालिंदी’ के घी की महकेगी खुशबू

शिवसेना(UBT) नेता आदित्य ठाकरे का बयान आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कहा, अरविंद केजरीवाल ने जो दिल्ली के लिए काम किया है और दिल्ली का जो चेहरा बदला है, उसे कोई नकार नहीं सकता है। उसे तो स्वीकार करना ही चाहिए।

इसके साथ ही, आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर कहा, “आज हमने मुख्यमंत्री से बातचीत और विनती की है कि जो ‘वॉटर फोर ऑल’ योजना है जिसे हम लेकर आए थे… उस पर वे वापस अमल करें… हमने पहले भी कहा है कि अच्छे कामों में हम (सत्ता पक्ष का)साथ देंगे… जनता के कामों के लिए साथ आना जरूरी है।

बता दें कि, दिल्ली में विधानसभा चुनाव एक चरण में होगा। इसके लिए पांच फरवरी को वोटिंग होगी,ज बकि 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे। इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी यहां पर आमने सामने हैं। इसके साथ ही दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।

 

पढ़ें :- ICC T20I Rankings : तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा टी20 में फिर बनें नंबर-1, ईशान और अय्यर को हुआ बड़ा नुकसान

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...