1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही, कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही…हरियाणा में बोले पीएम मोदी

जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही, कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही…हरियाणा में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के हिसार में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार में हरियाणा आज खेती और उद्योग, दोनों मामलों में देश के टॉप राज्यों में बनता जा रहा है। हरियाणा की माताओं-बहनों ने यहां एक नारा दिया है - म्हारा हरियाणा, नॉनस्टॉप हरियाणा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana Assembly Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के हिसार में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार में हरियाणा आज खेती और उद्योग, दोनों मामलों में देश के टॉप राज्यों में बनता जा रहा है। हरियाणा की माताओं-बहनों ने यहां एक नारा दिया है – म्हारा हरियाणा, नॉनस्टॉप हरियाणा। हरियाणा का विकास ऐसे ही nonstop चलते रहना चाहिए। इसलिए हरियाणा तीसरी बार भाजपा को मौका देने का मन पक्का कर चुका है। चारों तरफ से आवाज आ रही है- भरोसा दिल से, भाजपा फिर से…

पढ़ें :- Big Accident UP : ट्रैक पर पेशाब कर रहे ट्रेन से कटकर पांच की मौत, गाड़ी का हॉर्न सुन दौड़े थे सभी

उन्होंने कहा, जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है। कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है। कांग्रेस के नेता अब कहने लगे हैं कि हरियाणा में भी वही हाल होगा, जो मध्य प्रदेश में हुआ था। मध्य प्रदेश और राजस्थान में पिछले चुनाव में इन्होंने झूठ का गुब्बारा खूब फुलाया। लेकिन जनता ने वोट की चोट देकर उस गुब्बारे की हवा निकाल दी। अब हरियाणा में भी यही होने जा रहा है।

साथ ही कहा, कांग्रेस का ये हाल इसलिए होता है, क्योंकि कांग्रेस देश की सबसे धोखेबाज और बेईमान पार्टी है। हिमाचल का इन्होंने क्या हाल कर दिया? हिमाचल में इन्होंने क्या-क्या झूठ बोला, उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। अब सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने अपने वायदों से पल्ला झाड़ लिया है। जनता कांग्रेस से कह रही है-क्या हुआ तेरा वादा? जहां कांग्रेस होती है, वहां कभी स्थिरता नहीं आ सकती। जो पार्टी अपने नेताओं के बीच ही एकता नहीं ला सकती, वो राज्य में स्थिरता कैसे लाएगी? यहां कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने के लिए मारामारी मची है। बापू भी दावेदार है, बेटा भी दावेदार है। दोनों मिलकर, बाकियों को निपटाने में लगे हैं।

पीएम ने कहा, कांग्रेस में दलितों और पिछड़ों के लिए दरवाजे एकदम बंद हैं। कांग्रेस के राज में गोहाना में दलितों पर अत्याचार हुआ, कांग्रेस चुप रही। कांग्रेस के राज में मिर्चपुर कांड हुआ, कांग्रेस चुप रही। कांग्रेस के राज में दलित बेटियों के साथ अत्याचार हुआ, अन्याय हुआ, कांग्रेस चुप रही। आज कांग्रेस का शाही परिवार कह रहा है कि दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देंगे। कांग्रेस ने दलितों पर जो अत्याचार किया है, उसे दलित समाज कभी भूल नहीं सकता

 

पढ़ें :- Lucknow Fire Tragedy : 1200 झोपड़ियां जलकर राख, पटाखों की तरह फूटे सिलिंडर, आग बुझाने में लगीं 22 दमकल गाड़ियां

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...