1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ashadh Month 2024 Vrat Tyohar List : आषाढ़ माह में मनाएं जाएंगे कई व्रत-त्योहार , वस्त्र व छाते का दान करना चाहिए

Ashadh Month 2024 Vrat Tyohar List : आषाढ़ माह में मनाएं जाएंगे कई व्रत-त्योहार , वस्त्र व छाते का दान करना चाहिए

सनातन धर्म में आषाढ़ के महीने का बहुत महत्व होता है। इस दौरान मंगल और सूर्य की पूजा करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस महीने में मंगल की पूजा करने से कुंडली में बैठा मंगल अशुभ प्रभाव के बजाय शुभ प्रभाव देने लगता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ashadh Month 2024 Vrat Tyohar List : सनातन धर्म में आषाढ़ के महीने का बहुत महत्व होता है। इस दौरान मंगल और सूर्य की पूजा करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस महीने में मंगल की पूजा करने से कुंडली में बैठा मंगल अशुभ प्रभाव के बजाय शुभ प्रभाव देने लगता है।  इसी महीने में उड़ीसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। यहां देखें आषाढ़ में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट।

पढ़ें :- Guru Margi 2026 : देव गुरु वृहस्पति की बदल गई है चाल, इस राशि के लोग होंगे मालामाल

आषाढ़ माह 2024 व्रत-त्यौहार कैलेंडर

योगिनी एकादशी – 2 जुलाई 2024
प्रदोष व्रत- 3 जुलाई 2024
मासिक शिवरात्रि- 4 जुलाई 2024
आषाढ़ अमावस्या- 5 जुलाई 2024
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि- 6 जुलाई 2024
जगन्नाथ रथयात्रा- 7 जुलाई 2024
विनायक चतुर्थी- 9 जुलाई 2024
देवशयनी एकादशी- 17 जुलाई 2024
प्रदोश व्रत- 19 जुलाई 2024
कोकिला व्रत- 20 जुलाई 2024
गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा- 21 जुलाई 2024
आषाढ़ माह के इन नियमों का करें पालन

आषाढ़ के महीने में रोजाना सुबह उठकर भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करें।
आषाढ़ माह में दान करना शुभ माना गया है। इस माह गरीबों व जरूरतमंदों को अन्न, धन, वस्त्र व छाते का दान करना चाहिए।

आषाढ़ माह में रोजाना सुबह-शाम कुछ मंत्रों का जाप किया जाए तो मानसिक शांति प्राप्त होती है. रोजाना ‘ऊँ नम: शिवाय’, ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’, ‘कृं कृष्णाय नम:’, ‘ऊँ रां रामाय नम:’, ‘ऊँ रामदूताय नम:’ मंत्र का जाप करें।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि में करें देवी के नौ रूपों की पूजा, जानें कलश स्थापना और पूजन विधि

आषाढ़ के महीने में गुरु पूर्णिमा भी आती है और ऐसे में गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट करना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...