1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Cute girl video: छोटे भाई की एक झलक देखते ही खुशी से झूम उठी नन्नी बच्ची, वीडियो देख लोगो बोले सो क्यूट

Cute girl video: छोटे भाई की एक झलक देखते ही खुशी से झूम उठी नन्नी बच्ची, वीडियो देख लोगो बोले सो क्यूट

सोशल मीडिया पर आए दिन कई मजेदार वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें से कई वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं तो वहीं कई वीडियो लोगों का दिल छूं लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची जैसे ही अपने नवजात भाई को देखती है, उसके चेहरे पर एक अलग ही खुशी नजर आती है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Cute girl video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई मजेदार वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें से कई वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं तो वहीं कई वीडियो लोगों का दिल छूं लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची जैसे ही अपने नवजात भाई को देखती है, उसके चेहरे पर एक अलग ही खुशी नजर आती है।

पढ़ें :- पहले बहन कहा, अब लव गिल को लेकर जताई फीलिंग्स? Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी का नया लव एंगल?

जिसे शब्दों में बयां कर पाना शायद संभव ना हो। इसके बाद जो कुछ होता है, उसे देखकर आपके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग महिला नवजात बच्चे को लेकर आती है। उनके आते ही वीडियो बनाने वाला शख्स छोटी बच्ची को बुलाकर बताता है कि उसका भाई आ गया।

पढ़ें :- आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव, बोलीं- 'शादी से पहले फिजिकल होना नॉर्मल ...', युवा पीढ़ी अपने हिसाब से जीती है जिंदगी जो बिल्कुल सही है

इसके बाद वो बच्ची उस नवजात बच्चे के पास आ जाती है और तब उसके चेहरे पर जो खुशी आती है, उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। बच्ची पहली बार बहुत खुश हो जाती है और अपने भाई के गाल को छूती है। इसके बाद वो जमीन पर बैठ कर बुजुर्ग महिला से अपने भाई को मांगने लगती है ताकि वो उसे अपनी गोद में खिला सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...