1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ashadh month 2025 : आषाढ़ माह व्रत और धार्मिक कार्यों के लिए माना जाता है शुभ , जानें प्रतिपदा और धार्मिक महत्व

Ashadh month 2025 : आषाढ़ माह व्रत और धार्मिक कार्यों के लिए माना जाता है शुभ , जानें प्रतिपदा और धार्मिक महत्व

सनातन धर्म में आषाढ़ के महीने का बहुत महत्व होता है। इस दौरान मंगल और सूर्य की पूजा करना शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ महीना वर्ष का चौथा महीना होता है, और यह विशेष रूप से मानसून के मौसम में आता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ashadh month 2025 : सनातन धर्म में आषाढ़ के महीने का बहुत महत्व होता है। इस दौरान मंगल और सूर्य की पूजा करना शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ महीना वर्ष का चौथा महीना होता है, और यह विशेष रूप से मानसून के मौसम में आता है।

पढ़ें :- Amravati's Unique Chocolate Ganesha : चॉकलेट से बने अनोखे गणपति देखने उमड़ रही भीड़,विसर्जन में पर्यावरण-अनुकूल

वर्षा ऋतु की शुरुआत
आषाढ़ माह का समय प्राकृतिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस समय वर्षा ऋतु की शुरुआत होती है। आषाढ़ मास भगवान विष्णु को समर्पित है और इस महीने में भगवान विष्णु की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। 2025 में आषाढ़ महीना 12 जून 2025 को शुरू हो रहा है। यह दिन आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा होता है, और यह दिन खासतौर पर पूजा, व्रत और धार्मिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।

देव शयनी एकादशी
आषाढ़ माह खासतौर पर व्रत, उपवास, पूजा, और तपस्या के लिए उपयुक्त माना जाता है। आषाढ़ मास में विशेष रूप से देव शयनी एकादशी जैसे व्रत होते हैं, जो बड़े श्रद्धा भाव से मनाए जाते हैं।

आषाढ़ महीने में कुछ प्रमुख धार्मिक त्योहार मनाए जाते हैं। 2025 में आषाढ़ माह के दौरान मनाए जाने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों में शामिल हैं:
त्योहार का नाम तारीख
संकष्टी गणेश चतुर्थी-14 जून 2025
मिथुन संक्रांति- 15 जून 2025
पितृ दिवस -15 जून 2025
बुधाष्टमी व्रत- 18 जून 2025
कालाष्टमी -18 जून 2025
योगिनी एकादशी -21 जून 2025
वैष्णव योगिनी एकादशी -22 जून 2025
सोम प्रदोष व्रत -23 जून 2025
मास शिवरात्रि- 23 जून 2025
रोहिणी व्रत -24 जून 2025
अमावस्या- 25 जून 2025
गुप्त नवरात्र प्रारंभ -26 जून 2025
चंद्र दर्शन -26 जून 2025
पूरी जगन्नाथ रथ यात्रा -27 जून 2025
वरद चतुर्थी 28 जून- 2025
कौमार षष्ठी 30 जून-2025
सोमवार व्रत 30 जून -2025
षष्ठी- 1 जुलाई 2025
बुधाष्टमी व्रत -2 जुलाई 2025
दुर्गाष्टमी व्रत -3 जुलाई 2025
संत थॉमस डे- 3 जुलाई 2025
आषाढ़ी एकादशी 6 जुलाई 2025
आशुरा के दिन- 6 जुलाई 2025
भौम प्रदोष व्रत -8 जुलाई 2025
जया पार्वती व्रत प्रारंभ- 8 जुलाई 2025
गुरु पूर्णिमा -10 जुलाई 2025
सत्य व्रत -10 जुलाई 2025
व्यास पूजा -10 जुलाई 2025

पढ़ें :- Chausath Yogini Temple Morena : मितावली के चौसठ योगिनी का रहस्यमयी मंदिर , छिपे हैं कई चमत्कारिक राज
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...