Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Asian Games 2026 : भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल 1-0 चीन को हराया, 44 साल बाद जीता सोना

Asian Games 2026 : भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल 1-0 चीन को हराया, 44 साल बाद जीता सोना

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के लिए आज का दिन अभी तक काफी ऐतिहासिक रहा है। भारत और चीन की महिला हॉकी टीम के बीच खेले गए फाइनल के चौथे क्‍वार्टर में भी दोनों टीम कोई कोई नहीं कर पाईं। ऐसे में भारत ने फाइनल 1-0 से जीतकर गोल्‍ड पर कब्‍जा जमाया। भारत की ओर से इकलौता गोल लालरेम्सियामी ने किया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद हॉकी में गोल्‍ड जीता है।

पढ़ें :- चक दे इंडिया : भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर जीता स्वर्ण, ओलंपिक का टिकट किया पक्का
पढ़ें :- Under-18 Asia Cup : कोरिया को हराकर भारतीय युवा महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य

आर्चरी में महिला रिकर्व टीम ने साउथ कोरिया के दबदबे को खत्म करते हुए पहली बार एशियन गेम्स में गोल्ड जीता है। वहीं मिक्स्ड रिकर्व टीम भी इन खेलों में सिल्वर मेडल जीतने में सफल रही। पुरुष रिकर्व टीम के हिस्से सिल्वर आया है।

वहीं महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने गोल्ड मेडल जीत इतिहास रचा है और अपना नाम मैरी कॉम वाली लिस्ट में लिखवा लिया है। उनके बाद परवीन हुड्डा ने भी मुक्केबाजी में भारत को एक और गोल्ड मेडल दिलाया।पुरुष मुक्केबाज अंकुश पंघाल भी अपने खाते में गोल्ड मेडल डालने में सफल रहे हैं। वहीं कुश्ती में सुजीत ने भारत को गोल्डन खुशखबरी दी।

Advertisement