APSC Recruitment: असम लोक सेवा आयोग (Assam Public Service Commission) ने जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट apsc.gov.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 3 मार्च तय की गई है।
पढ़ें :- Video-पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 20 से ज्यादा बच्चों की मौत , घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी तकनीकी संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग/सिविल इंजीनियरिंग और प्लानिंग/कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी में 3 वर्षीय डिप्लोमा।
एज लिमिट
1 जनवरी 2025 तक 21 से 40 वर्ष के बीच
फीस
- सामान्य : 297.20 रुपए
- OBC/MOBC : 197.20 रुपए
- SC/ST/BPL/PwBD : 47.20 रुपए
सैलरी
14 हजार से 70 हजार रुपए प्रतिमाह
ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट apsc.gov.in पर जाएं। होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अकाउंट में लॉग इन करें। फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें। सब्मिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।