1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Assembly Election: हरियाणा में अब इस दिन होगा मतदान, जम्मू-कश्मीर में मतगणना की तारीख बदली

Assembly Election: हरियाणा में अब इस दिन होगा मतदान, जम्मू-कश्मीर में मतगणना की तारीख बदली

हरियाणा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच भारतीय निर्वाचन आयोग ने हरियाणा चुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। चुनाव आयोग ने हरियाणा के लिए मतदान के दिन को एक अक्टूबर से संशोधित करते हुए 5 अक्टूबर, 2024 कर दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Assembly Election: हरियाणा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच भारतीय निर्वाचन आयोग ने हरियाणा चुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। चुनाव आयोग ने हरियाणा के लिए मतदान के दिन को एक अक्टूबर से संशोधित करते हुए 5 अक्टूबर, 2024 कर दिया है।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

इसी तरह जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना का दिन 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर, 2024 तक संशोधित किया है। निर्वाचन आयोग ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय बिश्नोई समुदाय के मतदान अधिकारों और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए लिया गया है। आयोग ने कहा कि बिश्नोई समुदाय ने गुरु जम्भेश्वर की याद में आसोज अमावस्या उत्सव में भाग लेने की सदियों पुरानी प्रथा को बरकरार रखा है।

 

 

 

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...