पटना में रविवार को कांग्रेस के कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया। जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बापू सभागार में भाषण दे रहे थे। तभी एक शख्स उठकर बोला कि मोदी जी नहीं जाने वाले हैं? जब तक देश में विद्रोह नहीं होगा, तब तक मोदी सरकार नहीं हटेगी। इस पर गुस्से आग बबूला होकर खड़गे बोले कि मोदी क्या उसका बाप भी जाएगा। यह बात उन्होंने 3 बार दोहराई।
पटना। पटना में रविवार को कांग्रेस के कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया। जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बापू सभागार में भाषण दे रहे थे। तभी एक शख्स उठकर बोला कि मोदी जी नहीं जाने वाले हैं? जब तक देश में विद्रोह नहीं होगा, तब तक मोदी सरकार नहीं हटेगी। इस पर गुस्से आग बबूला होकर खड़गे बोले कि मोदी क्या उसका बाप भी जाएगा। यह बात उन्होंने 3 बार दोहराई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर दी, जिसने कहा था कि मोदी नहीं जाने वाले। बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।
सोशलिस्ट नीतीश BJP-RSS की गोद में जाकर बैठे : खड़गे
खड़गे ने कहा कि नीतीश कुमार सोशलिस्ट विचारधारा को लेकर आगे बढ़ें, लेकिन अब BJP-RSS की गोद में जाकर बैठ गए हैं। जब आदमी के पास कमजोरी आती है, तब आईडियोलॉजी के ऊपर से विश्वास उठ जाता है। उन्होंने कहा कि हमें तो सभी ने मारा, फिर भी हम और मेरे लीडर राहुल गांधी जिंदा है और लड़ रहे हैं। लोगों के लिए मर रहे हैं। जब तक इस देश में RSS की आईडियोलॉजी खत्म नहीं होगी, तब तक इस देश में शांति नहीं आएगी। शांति को भंग करने वाले यही लोग है। आज भी छुआछूत करने वाले लोग RSS में भरे पड़े हैं।
पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान, बोले- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’; बीच भाषण में युवक ने टोका, मारपीट का भी आरोप https://t.co/0YDWrhKjd3
— Kosi Live-कोशी लाइव (@kosilivenews) October 25, 2026
पढ़ें :- कैसरबाग बस डिपो में ARM की प्रताड़ना से तंग चालक ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश, चालक-परिचालकों ने खोला मोर्चा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि श्री बाबू आधुनिक बिहार में लोकतंत्र को मजबूत करने वाले नायक थे। आज कई जगह लैंड रिफॉर्म्स के कानून आए हैं, उसके लिए इंदिरा गांधी ने तो बहुत काम किया था। 1937 में बिहार में कांग्रेस की पहली सरकार श्री कृष्ण बाबू के नेतृत्व में बनी। इसके बाद आजाद भारत में 1947 में बिहार में सरकार बनी। उनके मुख्यमंत्री काल में जमींदारी प्रथा खत्म, भूमि सुधार और चकबंदी एक्ट आई।
चुनाव आयोग और मोदी सरकार के बीच सांठ-गांठ
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि श्री बाबू के समय में कुछ काम हुए या नेहरू के शासन में कोई तरक्की हुई तो बीजेपी के लोग बोलते हैं कि हमने किया। बीजेपी वाले वर्तमान की बात न करके नेहरू-इंदिरा काल में चले जाते हैं। पिछले दिनों जो कुछ घटना घटी है, उससे पता चल रहा है कि चुनाव आयोग और मोदी सरकार के बीच बड़ी सांठ-गांठ हुई है। ज्ञानेश कुमार के आने के बाद मोदी जी ने.ऐसा कानून लाया कि कुछ भी गलती कर लो उन्हें 12 खून माफ है।
CEC की कमेटी में सिलेक्शन करने के लिए तीन लोग रहते थे। चीफ जस्टिस के साथ प्रधानमंत्री और अपोजिशन के लीडर शामिल होते थे। लेकिन अब मोदी सरकार ने चीफ जस्टिस को हटाकर मिनिस्टर को लेकर आए। हमने उनकी कई गलतियां पहले ही पकड़ ली थी। राहुल गांधी ने 10 महीने में 14 बार गलतियों के बारे में कहा और ज्ञानेश कुमार की गलतियों को बताया। बिहार की सरकार चोरी की सरकार है। हर जगह चोरों की सरकार है। जो चोरी करते हैं, उसे सबक सिखाना होगा।