पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने अपनी शानदार आवाज से पूरी दुनिया में अपने फैंस बना रखे हैं। बॉलीवुड की फिल्मों में भी आतिफ ने कई बेहतरीन गाने गाए हैं। आतिफ ने शुक्रवार ( 23 मार्च) को अपनी बेटी हलीमा का पहला जन्मदिन मनाया। इस मौके पर आतिफ ने हलीमा की दो क्यूट फोटो शेयर की।
मुंबई : पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने अपनी शानदार आवाज से पूरी दुनिया में अपने फैंस बना रखे हैं। बॉलीवुड की फिल्मों में भी आतिफ ने कई बेहतरीन गाने गाए हैं। आतिफ ने शुक्रवार ( 23 मार्च) को अपनी बेटी हलीमा का पहला जन्मदिन मनाया। इस मौके पर आतिफ ने हलीमा की दो क्यूट फोटो शेयर की।
उन्होंने दुनिया को पहली बार बेटी का चेहरा दिखाया है। फोटो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हलीमा की तुलना रणबीर कपूर व आलिया भट्ट की बेटी राहा से कर रहे हैं। उनका मानना है कि हलीमा और राहा की शक्ल काफी मिलती-जुलती है।
आतिफ ने जो पहली तस्वीर शेयर की है उसमें हलीमा एक फ्रिली व्हाइट फ्रॉक में दिखाई दे रही है। वह पिता के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिता रही है। मुंचकिन की एक अन्य तस्वीर में हलीमा के चेहरे को करीब से देख सकते हैं। इसमें बच्ची व्हाइट ड्रेस में सोफे से झुक रही है।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
पढ़ें :- The Great Indian Kapil Show Season 5 : कपिल शर्मा की पुरानी पलटन वापस, रिलीज डेट सामने आने के साथ ही प्रोमो में गानें की खूब हो रही है तारीफ
हलीमा के बाल दो चोटियों में बंधे हुए हैं और वह कैमरे की ओर झांक रही है। नेटिजंस हलीमा और राहा की तस्वीरें जोड़कर उनमें समानताएं बता रहे हैं। राहा को लेकर मीडिया और फैंस में जबरदस्त क्रेज है। रणबीर व आलिया की शादी 14 अप्रैल 2022 को हुई थी। उन्होंने 6 नवंबर 2022 को राहा का स्वागत किया था और पहली बार पिछले साल क्रिसमस पर उसका चेहरा दिखाया।