Attack on the ship : लाल सागर में हूती विद्रोहियों का आतंक जारी है। हूती समुद्र में जहाजों पर हमला कर रहें है। यमन के पश्चिमी तट (Yemen’s west coast) के पास भारतीय जहाज पर हमला किया गया है। खबरों के अनुसार, हमले के बाद भारतीय जहाज डूब गया। यमन के कोस्टगार्ड (Yemen’s Coast Guard) द्वारा जहाज पर तैनात पर 13 भारतीय समेत 14 लोगों को बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि हूती के ड्रोन हमले के बाद भारतीय जहाज लाल सागर में डूब गया। भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।
पढ़ें :- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते Air India ने 31 मई तक नई दिल्ली-तेल अवीव की उड़ानें निलंबित, इजराइल जाने वाले यात्रियों पर असर
दरअसल, मंगलवार को यमन के हूती विद्रोहियों (Houthi rebels) द्वारा किए गए हमले में लाल सागर में भारतीय झंडे वाला जहाज फ़ैज नूर औलिया सागर में डूब गया। इस जहाज पर विस्फोटक से लदी एक नाव (ड्रोन बोट) के जरिए हमला किया गया था।
हालांकि, यमन की सरकारी सेना ने बताया कि उन्होंने जहाज पर मौजूद सभी क्रू सदस्यों को बचा लिया है। इनमें 13 भारतीय और एक यमनी नागरिक शामिल थे।
इसी बीच, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) ने लाल सागर में यमन के तट के पास भारतीय झंडे वाले व्यापरिक जहाज MSV फैज नूर औलिया (MSV Faiz Noor Auliya) पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमले के बाद जहाज डूब गया, लेकिन उस पर सवार सभी 13 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, रियाद में भारतीय दूतावास (Embassy of India) लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यमनी अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है। भारत ने बचाव कार्य और सहयोग के लिए यमनी अधिकारियों (Yemeni officials) का आभार भी व्यक्त किया
पढ़ें :- कुवैत के अल-ज़ूर बिजली और जल अलवणीकरण संयंत्र पर ईरान का मिसाइल व ड्रोन हमला, भारतीय इंजीनियर की मौत