1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अतुल सुभाष की मौत का पत्नी निकिता सिंघानिया को नहीं जरा भी अफसोस, फिर पति पर लगाए गंभीर आरोप

अतुल सुभाष की मौत का पत्नी निकिता सिंघानिया को नहीं जरा भी अफसोस, फिर पति पर लगाए गंभीर आरोप

Atul Subhash Suicide Case: बेंगलुरु में इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित ने सुसाइड से पहले अपनी पत्नी निकिता और ससुरालवालों पर कानून का गलत इस्तेमाल करके उसके परिवार को झूठे दहेज मामले में फंसाने का आरोप लगाया था। वहीं, अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Atul Subhash Suicide Case: बेंगलुरु में इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित ने सुसाइड से पहले अपनी पत्नी निकिता और ससुरालवालों पर कानून का गलत इस्तेमाल करके उसके परिवार को झूठे दहेज मामले में फंसाने का आरोप लगाया था। वहीं, अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है।

पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे सांसद

दरअसल, अतुल सुभाष को सुसाइड के लिए उकसाने के मामले में उनके भाई ने पत्नी निकिता सिंघानिया, उसकी मां निशा, भाई अनुराग और चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इस मामले में बेंगलुरु पुलिस की एक टीम भी यूपी के जौनपुर भेजी गई है, जो निकिता और उसके परिवारवालों से पूछताछ करेगी। इस बीच निकिता का बयान सामने आया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, निकिता ने दावा किया कि उसकी अतुल से शादी 26 अप्रैल 2019 को हुई थी, लेकिन उसके पति और सास-ससुर दहेज को लेकर नाखुश थे और वे 10 लाख रुपये और देने की मांग कर रहे थे।

निकिता ने कहा, “दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था, जब उसने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा और वह अपने ससुराल में ही रहे, लेकिन मेरे पति और सास-ससुर के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।” निकिता ने यह भी दावा किया कि अतुल उसे शराब पीकर पीटता था और उसकी सारी सैलरी अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर लेता था।

हालांकि, पत्नी को पीटने के आरोपों पर अतुल ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, “अगर मैंने उसे पीटा होता तो उसने कोर्ट में आज तक इसका कोई सबूत या तस्वीर क्यों नहीं पेश की। मैं एक मजबूत कद-काठी का व्यक्ति हूं, अगर मैं उसे पीटता तो उसकी कोई हड्डी टूटती या चोट का निशान होता। क्या उसने कोई तस्वीर दिखाई या इसका कोई गवाह है।” दहेज मांगने के आरोपों का भी अतुल ने जवाब दिया है।

अतुल ने लिखा, “हमने 10 लाख रुपये के दहेज की मांग कि ये सबसे हास्यपद आरोप है। मेरी पत्नी ने दावा किया है कि जब वह मुझे छोड़कर गई थी तो मैं 40 लाख रुपये सालाना कमाता था और बाद में 80 लाख रुपये सालाना कमाने लगा। ऐसे में जो व्यक्ति 40-80 लाख रुपये कमा रहा है तो क्या वो 10 लाख रुपये की मांग करेगा और इसके लिए उसकी पत्नी और बच्चा उसे छोड़कर चले जाएं।”

पढ़ें :- Vivo का नया 5G स्मार्टफोन 'Vivo S2 FE 5G' लॉन्च, 10,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

बता दें कि निकिता ने साल 2022 में अतुल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें अतुल और उसके परिवार पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। निकिता ने शिकायत में ये भी कहा कि उसके पति और ससुराल वालों की दहेज की मांग के चलते ही उसके पिता की सदमे में मौत हो गई थी।

इसके जवाब में अतुल ने लिखा, “निकिता ने खुद स्वीकारा है कि उसके पिता कई साल से डायबिटीज और दिल की बीमारियों से जूझ रहे थे और डॉक्टरों ने उन्हें कुछ ही महीने का समय दिया था। ऐसे में मेरे और मेरे परिवार द्वारा 10 लाख रुपये की दहेज की मांग करने से उनकी मौत की बात किसी बॉलीवुड की कहानी जैसी है।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...