1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जल जीवन मिशन योजना पर अवधेश प्रसाद ने उठाया सवाल, कहा-अरबों रुपये खर्च होने के बावजूद गांवों में नहीं पहुंच रहा एक बूंद पानी

जल जीवन मिशन योजना पर अवधेश प्रसाद ने उठाया सवाल, कहा-अरबों रुपये खर्च होने के बावजूद गांवों में नहीं पहुंच रहा एक बूंद पानी

जल जीवन मिशन योजना पर अक्सर सवाल खड़े होते रहते हैं। विपक्षी दल के नेता इस योजना को लेकर सरकार को घेरते भी हैं। अब लोकसभा में जल जीवन मिशन का मुद्दा गूंजा है। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने जल जीवन मिशन योजना को पूरी तरह से लूटपाट का जरिए बताया है। उन्होंने कहा कि, अरबों रुपये खर्च करने के बाद भी गांवों में एक बूंद पानी नहीं पहुंच रहा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। जल जीवन मिशन योजना पर अक्सर सवाल खड़े होते रहते हैं। विपक्षी दल के नेता इस योजना को लेकर सरकार को घेरते भी हैं। अब लोकसभा में जल जीवन मिशन का मुद्दा गूंजा है। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने जल जीवन मिशन योजना को पूरी तरह से लूटपाट का जरिए बताया है। उन्होंने कहा कि, अरबों रुपये खर्च करने के बाद भी गांवों में एक बूंद पानी नहीं पहुंच रहा।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

लोकसभा में बोलते हुए सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि, सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के जरिए पूरे देश में स्वच्छ जल पिलाने की योजना है। लेकिन बहुत ही अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि, चाहे हमारा संसदीय क्षेत्र में हर जगह सड़कों को खोद दिया गया है। सड़कों को खोदकर नाली बना दी गयी है, जो उसमें पाइप लगाया गया है वो बहुत ही घटिया क्वालिटी का है। इस योजना पर करोड़ों नहीं अरबों रुपये खर्च कर दिए गए हैं लेकिन मैं दावे के साथ कहता हूं कि, किसी भी गांव में एक बूंद पानी नहीं पहुंचा है। अवधेश प्रसाद ने सदन में इस योजना को पूरी तरह से लूटपाट का जरिया बताया और इसकी कड़ी निंदा की।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...