1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodha Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच रहे ये दिग्गज

Ayodha Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच रहे ये दिग्गज

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भारत समेत दुनियाभर में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जानी मानी हस्तियां अयोध्या पहुंच रहीं हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ayodha Ram Mandir:  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भारत समेत दुनियाभर में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जानी मानी हस्तियां अयोध्या पहुंच रहीं हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी शिरकत करेंगे, जो आज मोहन भागवत लखनऊ पहुंच चुके हैं। लखनऊ पहुंचने के बाद उनका कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

पढ़ें :- IND vs SL Colombo Test : श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 290 रनों पर ढेर, भारत ने मेजबान टीम को दिया फॉलोऑन

रजनीकांत भी होंगे शामिल
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फिल्मी दुनिया के दिग्गज स्टार भी पहुंच रहे हैं। रजनीकांत भी प्राण प्रतिष्ठा में शमिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तमिलनाडु से अभिनेता रजनीकांत और धनुष रवाना हो गए हैं।

इस दिन का बेसब्री से इंतजार
इसके साथ ही अनुपम खेर भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। वो मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम सभी ने इस दिन का बेसब्री से इंतजार किया था, यह एक बहुत अच्छा अहसास है। साथ ही उन्होंने जय श्री राम का नारा भी लगाया।

विवेक ओबरॉय भी अयोध्या के लिए हुए रवाना
प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड स्टार विवेक ओबरॉय भी वहां पहुंच रहे हैं। वो अयोध्या जाने के लिए मुंबई से रवाना हो गए हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर उन्होंने सेल्फी भी खिंचाई।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की पहल, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...