1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya Deepotsav: इस बार दीपोत्सव है बेहद खास, सीएम योगी पहुंचे रामनगरी

Ayodhya Deepotsav: इस बार दीपोत्सव है बेहद खास, सीएम योगी पहुंचे रामनगरी

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इस बार दीपोत्सव बेहद ही खास है। दरअसल, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में ये पहला दीपोत्सव है।लिहाजा, दीपोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है और रामायण कालीन प्रसंगों की झांकियां लोगों का मन मोह रही हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इस बार दीपोत्सव बेहद ही खास है। दरअसल, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में ये पहला दीपोत्सव है।लिहाजा, दीपोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है और रामायण कालीन प्रसंगों की झांकियां लोगों का मन मोह रही हैं।

पढ़ें :- H-1B वीजा विवाद पर भारत-अमेरिका में तनाव, भारतीय IT प्रोफेशनल्स पर क्या हो सकता है इसका असर?

शोभायात्रा में शामिल झांकियां नगर भ्रमण कर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हैं। रामनगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ झूम रही है। पूरी नगरी को भव्य तरीके से सजाया गया है। मन मोह लेने वाले दृश्यों की एक झलक पाने को हर कोई आतुर दिखाई पड़ रहा है।

सीएम योगी करेंगे स्वागत
अयोध्या में छोटी दिवाली के मौके पर त्रेतायुग जैसा माहौल बना हुआ है। हर तरफ श्रद्धालु जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं और दिवाली की शुभकामनाएं एक दूसरे को दे रहे हैं। दोपहर करीब बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचेंगे। सीएम यहां भगवान राम समेत चारों भाइयों को तिलक लगाकर स्वागत करेंगे।

पढ़ें :- 17 साल की शादी के बाद, दो बच्चे की मां को हुआ फेसबुक पर प्यार…पति ने लिया चौंकाने वाला फैसला

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...