समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपाई लालच ने जब अयोध्या को नहीं छोड़ा तो बाकी देश का क्या हाल कर रहे होंगे, ये कहने की बात नहीं। दरअसल, अयोध्या में जमीन के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी है। लंबे समय से सर्किल रेट बढ़ाए जाने की चर्चाएं थीं।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपाई लालच ने जब अयोध्या को नहीं छोड़ा तो बाकी देश का क्या हाल कर रहे होंगे, ये कहने की बात नहीं। दरअसल, अयोध्या में जमीन के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी है। लंबे समय से सर्किल रेट बढ़ाए जाने की चर्चाएं थीं।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, भाजपाइयों ने सस्ते में अपनों को खरीदवाया और जब बेचकर निकलने का समय आया तो भाजपा सरकार ने सर्किल रेट बढ़ाने का प्रबंध करवाया। अयोध्या की भूमि भाजपाई सौदेबाज़ी और मुनाफ़ाखोरी की शिकार हुई है।
उन्होंने आगे लिखा कि, अयोध्या की जनता तो पहले ही जान गयी थी कि भाजपा का अयोध्या से भावात्मक-भावनात्मक लगाव नहीं बल्कि ‘भू-नात्मक’ व ‘मुनाफ़ात्मक’ लोभ है। भाजपाई लालच ने जब अयोध्या को नहीं छोड़ा तो बाकी देश का क्या हाल कर रहे होंगे, ये कहने की बात नहीं। भाजपा = भू ज़मीन पार्टी….
भाजपाइयों ने सस्ते में अपनों को खरीदवाया और जब बेचकर निकलने का समय आया तो भाजपा सरकार ने सर्किल रेट बढ़ाने का प्रबंध करवाया। अयोध्या की भूमि भाजपाई सौदेबाज़ी और मुनाफ़ाखोरी की शिकार हुई है। अयोध्या की जनता तो पहले ही जान गयी थी कि भाजपा का अयोध्या से भावात्मक-भावनात्मक लगाव नहीं…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 30, 2024
पढ़ें :- UP Board Results 2026 : योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक, परीक्षार्थी सबसे पहले इस साइट पर देख सकेंगे रिजल्ट
दरअसल, अयोध्या में जमीन के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी है। लंबे समय से अयोध्या के लोग इसकी मांग कर रहे थे। लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार के पीछे उचित मुआवजा न मिलना भी एक वजह बताई गई थी। अब सात साल बाद अयोध्या में जमीन के सर्किल रेट 50 से लेकर 200 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी है। पिछली बार साल 2017 में सर्किल रेट बढ़ाई गई थी।