1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya News: राम मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Ayodhya News: राम मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये धमकी ईमेल के जरिए दी गयी है। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली है। रविवार को धमकी का ईमेल आया था। वहीं, इसके बाद से सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये धमकी ईमेल के जरिए दी गयी है। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली है। रविवार को धमकी का ईमेल आया था। वहीं, इसके बाद से सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

वहीं, धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद एक सर्च अभियान चलाया जा रहा है और सतर्कता बढ़ा दी गयी है। हालांकि, सर्च अभियान में कुछ नहीं मिला। इसके बाद भी पुलिस सतर्कता बरते हुए है। राम जन्मभूमि ट्रस्ट कार्यालय के अकाउंट ऑफिसर महेश कुमार ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

देशभर से राम मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे लोग
बता दें कि, देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए राम मंदिर पहुंच रहे हैं। इसको लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं, धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है।

 

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...