1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पीएम मोदी साल 2014 में रोजगार के वादे कर सत्ता में आए थे, राम मंदिर पर नहीं : राजद सांसद मनोज झा

पीएम मोदी साल 2014 में रोजगार के वादे कर सत्ता में आए थे, राम मंदिर पर नहीं : राजद सांसद मनोज झा

राजद सांसद मनोज झा (RJD MP Manoj Jha) ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Mandir Pran Pratistha Ceremony) को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को घेरा है। मनोज झा (Manoj Jha) ने कहा कि धार्मिकता और धर्मांधता में हम सब फर्क भूल गए हैं और इसमें प्रधानमंत्री ने अहम भूमिका निभाई है।

By santosh singh 
Updated Date

दिल्‍ली। राजद सांसद मनोज झा (RJD MP Manoj Jha) ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Mandir Pran Pratistha Ceremony) को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को घेरा है। मनोज झा (Manoj Jha) ने कहा कि धार्मिकता और धर्मांधता में हम सब फर्क भूल गए हैं और इसमें प्रधानमंत्री ने अहम भूमिका निभाई है।

पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

मेरी नजर में महात्मा गांधी से बड़ा कोई हिंदू नहीं,लेकिन उन्होंने कभी राजनीति और धर्म का घालमेल नहीं किया

राजद सांसद मनोज झा (RJD MP Manoj Jha) ने कहा कि मेरी नजर में महात्मा गांधी से बड़ा कोई हिंदू नहीं है। जिस व्यक्ति को गोली लगी, लेकिन फिर वे ‘हे राम’ कहते हुए दुनिया से विदा हुए। उन्होंने कभी राजनीति और धर्म का घालमेल नहीं किया। वे जानते थे कि राजनीति में धार्मिकता धर्मांधता में तब्दील हो जाती है।

धार्मिकता और धर्मांधता में हम सब फर्क भूल गए हैं और इसमें पीएम मोदी ने निभाई अहम भूमिका

मनोज झा ने कहा कि आज हम धार्मिकता और धर्मांधता का फर्क हम भूल गए। इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने अहम भूमिका निभाई। आज इस देश में कई महीनों से रोजगार पर बात नहीं हो रही है। साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी रोजगार के वादे कर सत्ता में आए थे, राम मंदिर पर नहीं। अब वे जानते हैं कि वे असफल हुए हैं, तभी उन्होंने इससे अपनी असफलता को छुपाने की कोशिश की है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...