1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. बाबर आजम को जिम्बाब्वे दौरे के लिए नहीं मिला मौका, बिना कप्तान पाकिस्तान टीम घोषित

बाबर आजम को जिम्बाब्वे दौरे के लिए नहीं मिला मौका, बिना कप्तान पाकिस्तान टीम घोषित

Pakistan team for Australia and Zimbabwe tour: होम टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से धूल चटाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर टीम को पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद पाकिस्तान टीम जिम्बाब्वे में वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। इन चारों सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। लेकिन, हैरान करने वाली बात यह है कि चारों सीरीज में कप्तानी कौन करेगा? यह खुलासा नहीं किया गया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Pakistan team for Australia and Zimbabwe tour: होम टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से धूल चटाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर टीम को पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद पाकिस्तान टीम जिम्बाब्वे में वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। इन चारों सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। लेकिन, हैरान करने वाली बात यह है कि चारों सीरीज में कप्तानी कौन करेगा? यह खुलासा नहीं किया गया है।

पढ़ें :- अनिरुद्ध-काव्या की शादी का कार्ड वायरल, रिसेप्शन में लगेगा सितारों का मेला, पीएम मोदी से लेकर रजनीकांत तक को न्योता

दरअसल, बाबर आजम ने हाल ही में पाकिस्तान के वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। जिसके बाद पीसीबी ने किसी कोई भी नया कप्तान नहीं बनाया है, जबकि टेस्ट टीम की कप्तानी शान मसूद के हाथों में हैं जिनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने हाल ही में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीती है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के लिए बिना कप्तान के टीम के ऐलान के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या अभी तक पीसीबी वनडे और टी20 का नया कप्तान नहीं ढूंढ पाया है? दूसरी तरफ नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और बाबर आजम के फैंस के लिए खुशखबरी है, तीनों को आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में जगह दी गयी है।

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और बाबर आजम को बाकी दो टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया था। लेकिन तीनों खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे दौरे से आराम दिया गया है। वहीं, मोहम्मद रिजवान को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम में चुना गया है लेकिन जिम्बाब्वे दौरे पर उन्हें वनडे टीम में से आराम दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पाकिस्तान टीम

वनडे टीम: आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी।

पढ़ें :- 'तुम अभी भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना सकते, है ना?' युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को फिर चिढ़ाया

टी20 टीम: अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह, जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, ओमैर बिन यूसुफ, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकीम, उस्मान खान।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए पाकिस्तान टीम

वनडे टीम: आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, अहमद डेनियल, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहनवाज दहानी और तैय्यब ताहिर।

टी20 टीम: अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, कासिम अकरम, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, सुफियान मोकिम, तैयब ताहिर और उस्मान खान।

पढ़ें :- IND vs NZ : अभिषेक शर्मा की आंधी में उड़े कीवी, भारत ने टी20 सीरीज में 3-0 से बनाई अजेय बढ़त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...