1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूं में BJP को झटका, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य और कुशाग्र सागर सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

बदायूं में BJP को झटका, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य और कुशाग्र सागर सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर तेज होता दिख रहा है। सोमवार को बदायूं में BJP को झटका, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य और कुशाग्र सागर सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई पार्टी की सदस्यता जिले के दो पूर्व विधायक सिनोद शाक्य और कुशाग्र सागर भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए...

By Harsh 
Updated Date

बदायूं :  उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर तेज होता दिख रहा है। सोमवार को बदायूं में BJP को झटका, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य और कुशाग्र सागर सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई पार्टी की सदस्यता जिले के दो पूर्व विधायक सिनोद शाक्य और कुशाग्र सागर भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दोनों को सदस्यता दिलाई। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव और बदायूं के सांसद आदित्य यादव भी मौजूद रहे। दातागंज क्षेत्र से केसी शाक्य भी अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुए।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी समेत कई दलों के नेताओं को पार्टी में कराया शामिल, बोले- जॉइनिंग से पूरब-पश्चिम हिल गया

टिकट और सम्मान को लेकर नाराज थे सिनोद शाक्य

सिनोद शाक्य दातागंज सीट से 2007 और 2012 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक चुने गए थे। बाद में उन्होंने सपा का दामन थामा, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में चले गए। बताया जा रहा है कि वह भाजपा में उचित सम्मान नहीं मिलने और दातागंज से टिकट की मांग को लेकर नाराज थे।

वहीं कुशाग्र सागर बिसौली से पूर्व विधायक हैं। वह करीब 11 साल तक भाजपा में रहे और पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। उन्होंने कुछ दिन पहले ही भाजपा से इस्तीफा दिया था। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद उनकी भाजपा से नजदीकियां बढ़ने की बात भी सामने आई थी।

सपा को 2027 के चुनाव में फायदा मिलने की उम्मीद

पढ़ें :- Video- कन्नौज में अखिलेश का फूंक रहे थे पुतला, सपा नेत्री ने बरसा दिये थप्पड़, हिंदुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष को गिराकर पीटा

दो पूर्व विधायकों के पार्टी में आने से बदायूं में सपा संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सपा जिलाध्यक्ष के मुताबिक दोनों नेताओं के शामिल होने से पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में फायदा मिल सकता है।

दारा सिंह प्रजापति और पूर्व IAS राम बहादुर पासी भी सपा में आए

सपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने करीब 20 नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इनमें अमेरिका से आईं सबीना परवीन, मेरठ के बसपा नेता दारा सिंह प्रजापति और पूर्व IAS अधिकारी राम बहादुर पासी शामिल रहे। राम बहादुर पासी को बसपा शासनकाल में मायावती का करीबी माना जाता था। कार्यक्रम में पांच जरूरतमंद महिलाओं को नए घरों की चाबियां भी सौंपी गईं। अखिलेश यादव ने गरीब परिवारों के लिए पांच लाख रुपये में मकान बनवाने वाले मंतोष यादव को सम्मानित किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...