1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूं मेडिकल कालेज भाजपा सरकार और उसकी खोखली व्यवस्थाओं की पोल खोल रही: सासंद नीरज मौर्य

बदायूं मेडिकल कालेज भाजपा सरकार और उसकी खोखली व्यवस्थाओं की पोल खोल रही: सासंद नीरज मौर्य

सांसद नीरज मौर्य ने अपने एक्स पर बदायूं मेडिकल कॉलेज की वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, कल बदायू के मेडिकल कालेज में जब रेप पीड़िता मासूम का हाल जानने पहुंचा, तो वहां भाजपा के गुजरात और विकास मॉडल की सच्चाई सामने आ गयी। आप देख सकते है किस प्रकार सपा शासनकाल में स्वीकृत व निर्मित मेडिकल कालेज बदायूं की अनदेखी ये भाजपा सरकार कर रही है, बदहाली के दौर से ये गुजर रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के आंवला से सांसद नीरज मौर्य ने भाजपा सरकार पर निशना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा का गुजरात और विकास मॉडल सिर्फ दिखावा है। दरअसल, सपा सांसद रेप पीड़िता मासूम का हाल जानने के लिए बदायूं मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे, जहां जर्जर व्यवस्था देख वो भड़क उठे और जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि, सामाधान न होने पर सदन में इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

पढ़ें :- UPPRPB ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए हॉल टिकट डाउनलोड लिंक किया एक्टिव

सांसद नीरज मौर्य ने अपने एक्स पर बदायूं मेडिकल कॉलेज की वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, कल बदायू के मेडिकल कालेज में जब रेप पीड़िता मासूम का हाल जानने पहुंचा, तो वहां भाजपा के गुजरात और विकास मॉडल की सच्चाई सामने आ गयी। आप देख सकते है किस प्रकार सपा शासनकाल में स्वीकृत व निर्मित मेडिकल कालेज बदायूं की अनदेखी ये भाजपा सरकार कर रही है, बदहाली के दौर से ये गुजर रहा है।

पढ़ें :- Video- ताजमहल के फव्वारे पर बंदरों का कब्जा, बनाया अपना पर्सनल ‘वॉटर पार्क’

इसके साथ ही लिखा कि, बदायूं मेडिकल कालेज भाजपा सरकार और उसकी खोखली व्यवस्थाओं की पोल खोल रहा है, उसी समय मेडिकल कालेज इंचार्ज डॉ अरुण को काल करके इस बदहाली के लिये लताड़ लगाई व शीघ्र ही सामाधान न होने पर सदन में इस मुद्दे को उठाने की चेतावनी दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...