1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Badaun News: मदद मांगने के बहाने घर आया था हत्यारा, बच्चों को छत पर ले गया और फिर कर दी हत्या

Badaun News: मदद मांगने के बहाने घर आया था हत्यारा, बच्चों को छत पर ले गया और फिर कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुई खौफनाक घटना ने सभी को झंकझोर दिया है। ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटे आयुष (13) और अहान (6) की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। इस घटना के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुई खौफनाक घटना ने सभी को झंकझोर दिया है। ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटे आयुष (13) और अहान (6) की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। इस घटना के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि आखिर इस घटना की साजिश कोई और तो नहीं रची? इसके साथ ही पुलिस आरोपी के परिवार से भी पूछताछ करने में जुटी।

पढ़ें :- Viral video: यूपी पुलिस का आरोपी को बर्बरता पूर्वक पीटते वीडियो वायरल, ईंट से पीट पीट कर कार में बैठाया

बता दें कि, ठेकेदार विनोद ठाकुर ने मुख्य आरोपी साजिद और उसके भाई जावेद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। हत्याकांड के आरोपी साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। एसएसपी आलोक प्रियादर्शी के मुताबिक तहरीर में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है लेकिन विनोद का कहना है कि दोनों हत्यारोपी मंगलवार शाम उनके घर आए।

रुपये लेने के बहान आया घर
बताया जा रहा है कि, आरोपी साजिद रुपये की मांग करने के लिए विनोद के घर पहुंचा था। आरोपी ने उनसे पांच हजार रुपये मांगे। इस पर पत्नी ने विनोद को फोन मिलकार साजिद द्वारा पांच हजार रुपये मांगने की जानकारी दी। इस पर पति ने साजिश को पत्नी से पांच हजार रुपये देने के ​कहा। इस दौरान आरोपी साजिश दोनों बच्चों को लेकर छत पर चला गया। वहां ले जाकर दोनों बच्चों को चाकू से काट डाला। आरोपी ने उसके तीसरे बच्चे को भी मारने की कोशिश की, हालांकि वह आरोपी से छूटकर भाग गया। विनोद की पत्नी ने बताया कि हमारी उससे कोई रंजिश नहीं थी। यह किसी की साजिश है।

मां का रो-रोकर बुरा हाल
इस घटना के बाद बच्चों की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता भी बेसुध हालात में हैं। साथ ही आसपास के लोग भी काफी डरे और सहमे हुए हैं। आरोपी साजिश के एनकाउंटर के बाद अब पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या कहीं और लोग तो इस घटना में शामिल नहीं हैं।

 

पढ़ें :- यूपी सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी चढ़ा STF के हत्थे, पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं कई आरोपी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...