1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bahraich News : प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को गड़ासे से काटा, फिर घंटों बैठा रहा शव के पास

Bahraich News : प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को गड़ासे से काटा, फिर घंटों बैठा रहा शव के पास

यूपी (UP) के बहराइच जिले (Bahraich District) के मोतीपुर थाना क्षेत्र (Motipur Police Station Area) में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने गड़ासे से बेटी को काट डाला और फिर घंटों तक लाश के पास बैठा रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

By santosh singh 
Updated Date

बहराइच। यूपी (UP) के बहराइच जिले (Bahraich District) के मोतीपुर थाना क्षेत्र (Motipur Police Station Area) में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने गड़ासे से बेटी को काट डाला और फिर घंटों तक लाश के पास बैठा रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निबिया (Gram Panchayat Nibiya) निवासी नईम ने अपनी बेटी खुशबू (17) की गड़ासे से काटकर निर्मम हत्या कर दी। नईम ने अपने घर के बाहर बेटी का पहले सिर काटा और फिर हाथ पैर काट डाले।

पढ़ें :- मोहर्रम को लेकर नौतनवा पालिका अलर्ट, अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कर्बला स्थल का किया निरीक्षण

वहीं, बिना किसी भय के शव के पास बैठा रहा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बहराइच पुलिस (Bahraich Police) ने उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। हत्या का कारण बेटी का प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। मामले की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...