1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे बैजू यादव, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

सोनौली के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे बैजू यादव, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

सोनौली के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे बैजू यादव, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर युवा समाजसेवी एवं समाजवादी पार्टी के नेता बैजू यादव ने आदर्श नगर पंचायत सोनौली के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन-पूजन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे तथा हर घर में सुख-समृद्धि और खुशियों का वास हो।

पढ़ें :- फेसबुक एड पर क्लिक करना पड़ा भारी, FD तुड़वाकर गंवाए 10 लाख रुपये, साइबर ठगों ने उड़ाई जीवन भर की कमाई

बैजू यादव ने नगर के जानकी नगर वार्ड नंबर-10, गौतम बुद्ध नगर वार्ड नंबर-5 और गांधीनगर वार्ड नंबर-6 में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

​इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल सोनौली के अध्यक्ष बबलू सिंह, श्रीनिवास जायसवाल, राजू पटवा, नीरज गुप्ता, गौरी जायसवाल, मुकेश जायसवाल सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

युवा समाजसेवी बैजू यादव नगर के सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए जाने जाते हैं। दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा, शोभायात्रा और जुलूस से लेकर गरीब व असहाय बेटियों के विवाह में सहयोग तक, वह विभिन्न अवसरों पर आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, साधु-संतों के भंडारे, जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण और मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज जैसे आयोजनों में भी उनकी सहभागिता रहती है।

स्थानीय लोगों के बीच उनकी पहचान एक ऐसे समाजसेवी के रूप में है, जो जरूरतमंदों की मदद के लिए यथासंभव शारीरिक और आर्थिक सहयोग देने का प्रयास करते हैं। लोगों का कहना है कि सहायता की उम्मीद लेकर उनके पास पहुंचने वाले लोगों की मदद के लिए वह अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करते हैं। धार्मिक आयोजनों में उनकी सक्रियता को भी नगर में सामाजिक सहभागिता और जनसंपर्क से जोड़कर देखा जाता है।

पढ़ें :- सपा अधिवक्ता सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव पर FIR, युवती ने रेप और 40 लाख की वसूली का लगाया आरोप

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...