1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Baisakhi 2024 : बैसाखी पर्व की बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं, ‘बैसाखी दी लख लख बधाईयां’

Baisakhi 2024 : बैसाखी पर्व की बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं, ‘बैसाखी दी लख लख बधाईयां’

सिख समुदाय का महत्वपूर्ण त्योहार बैसाखी का पर्व शनिवार 13 अप्रैल को मनाया जा रहा है। वैसाखी से सिख नव वर्ष का प्रारंभ माना होता है। भारत कृषि प्रधान देश है और खेती-किसानी के लिहाज से भी यह अहम पर्व है। पंजाब और हरियाणा में इस दिन से फसल की कटाई शुरू होती है। बैसाखी के मौके पर तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई। सिख समुदाय का महत्वपूर्ण त्योहार बैसाखी का पर्व शनिवार 13 अप्रैल को मनाया जा रहा है। वैसाखी से सिख नव वर्ष का प्रारंभ माना होता है। भारत कृषि प्रधान देश है और खेती-किसानी के लिहाज से भी यह अहम पर्व है। पंजाब और हरियाणा में इस दिन से फसल की कटाई शुरू होती है। बैसाखी के मौके पर तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं।

पढ़ें :- Mouni Roy Glamorous Photos: ब्लैक शॉर्ट में मौनी रॉय ने काटा गदर, इंटरनेट पर मचा बवाल

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बैसाखी के मौके पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा किया है। उनके अलावा अभिनेता सनी देओल ने भी बैसाखी पर्व की बधाई दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर लिखा है, ‘बैसाखी दी लख-लख बधाईयां’। वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। इस फिल्म में वह प्रीति जिंटा के साथ नजर आएंगे।

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी इस मौके पर पोस्ट साझा किया है। अभिनय के बाद राजनीति के मैदान में उतर चुकीं कंगना ने लिखा, ‘आनंद, उल्लास व सद्भाव के पर्व बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में संपूर्णता और संपन्नता आए। ईश्वर से यही कामना है’।

पढ़ें :- VIDEO: सेट पर शाहरुख खान की कार का हुआ था बड़ा एक्सीडेंट, मेकर्स को झेलना पड़ा 2.6 करोड़ का नुकसान

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी इस मौके पर बधाई संदेश अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। उन्होंने लिखा है, ‘वाहेगुरू की दुआएं हमेशा आपके साथ रहें। आप सभी को बैसाखी की लख लख बधाईयां’। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी पोस्ट साझा किया है।

इसके अलावा बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी पोस्ट साझा कर बधाई दी हैं। उन्होंने लिखा है, ‘आप सभी को बैसाखी की बधाई। आप सभी से मिले प्यार के लिए शुक्रिया। हम खुशियां फैलाएं और अच्छाई बांटें।’ अक्षय कुमार इस वक्त फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं।

पढ़ें :- Salman Khan House Firing Case : सलमान खान घर फायरिंग केस में आरोपी ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...