Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने 140 करोड़ रुपये में इस कंपनी को खरीदा, शेयर में 10% की जोरदार तेजी

बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने 140 करोड़ रुपये में इस कंपनी को खरीदा, शेयर में 10% की जोरदार तेजी

By Abhimanyu 
Updated Date

Bajaj Electricals Share : घरेलू शेयर बाजार में चल रही उठा-पटक के बीच मंगलवार को Bajaj Electricals Ltd के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी का स्टॉक करीब 10 प्रतिशत तक उछल गया, जिससे बाजार में इसकी चर्चा तेज हो गई। इस तेजी के पीछे एक बड़ी कारोबारी डील को वजह माना जा रहा है।

पढ़ें :- मेरठ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर महिला शोधार्थियों ने यौन शोषण और धमकी का लगाया गंभीर आरोप, राज्यपाल तक पहुंची शिकायत

दरअसल, बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने Morphy Richards के ब्रांड और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स को लगभग 141 करोड़ रुपये में अपने नाम कर लिया है। कंपनी ने 17 मार्च को इस समझौते की जानकारी दी, जिसके बाद निवेशकों का भरोसा मजबूत होता नजर आया। यह डील इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि दोनों कंपनियां पिछले दो दशकों से कई एशियाई देशों में साथ मिलकर काम कर रही थीं। अब इस अधिग्रहण के बाद बजाज इलेक्ट्रिकल्स को भारत समेत कुछ चुनिंदा एशियाई बाजारों में इस ब्रांड का पूरा अधिकार मिल गया है।

मॉर्फी रिचर्ड्स एक पुराना और भरोसेमंद ब्रांड है, जिसकी शुरुआत 1936 में हुई थी और यह प्रीमियम घरेलू उपकरणों के लिए जाना जाता है। हालांकि, आज की तेजी के बावजूद कंपनी का लंबी अवधि का प्रदर्शन ज्यादा मजबूत नहीं रहा है। पिछले एक साल में इसके शेयरों में गिरावट देखने को मिली है जंहा 32 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है और कई सालों के आंकड़े भी बहुत उत्साहजनक नहीं हैं। फिर भी इस नई डील के बाद निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में कंपनी की स्थिति बेहतर हो सकती है।

दो साल में Bajaj Electricals Ltd के शेयरों में 60 प्रतिशत और तीन साल में 63 प्रतिशत की गिरावट आई है। बीते 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 59 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 10 साल में भी कंपनी ने 112 प्रतिशत का ही रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 205 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में कम है।

डिस्क्लेमर: यह खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है, इसलिए कोई भी निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

पढ़ें :- Oppo F33 Series 5G भारत में हुई लॉन्च, MediaTek Dimensity 6360 Max SoC और 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मौजूद
Advertisement