Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Balochistan : भारत-पाक तनाव के बीच बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने प्रमुख सैन्य चौकियों पर कब्जा किया, इस्लामाबाद की टेंशन बढ़ी

Balochistan : भारत-पाक तनाव के बीच बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने प्रमुख सैन्य चौकियों पर कब्जा किया, इस्लामाबाद की टेंशन बढ़ी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Balochistan :  भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बाईस अप्रैल को आतंकवादी हमला करवाने के बाद चौतरफा घिरे पाकिस्तान की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। एक तरफ भारत जहां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़ते संघर्षों के लिए पाकिस्तान को करारा जवाब दे रहा है, वहीं  बीएलए ने इस्लामाबाद की नींद  हराम कर दी है। खबरों के अनुसार, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसने बलूचिस्तान में कई रणनीतिक सेना चौकियों पर कब्जा कर लिया है जिसमें प्रांतीय राजधानी क्वेटा भी शामिल है।

पढ़ें :- जापान में 5.7 तीव्रता से आया भूकंप , दर्जनों लोग घायल, आपातकालीन संपर्क कार्यालय स्थापित

बीएलए पाकिस्तानी सेना को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है और देश की पश्चिमी सुरक्षा को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पाकिस्तान के लिए देश में ताजा आंतरिक विद्रोह कई तरह के संकट उत्पन्न कर रहा है।
पाकिस्तान पहले से ही पूर्व में भारत और पश्चिम में बलूच लड़ाकों के एक साथ सैन्य दबाव का सामना कर रहा है। 8 और 9 मई की मध्यरात्रि को, भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने अमृतसर, जालंधर, जैसलमेर, उधमपुर और अन्य जैसे प्रमुख शहरों पर पाकिस्तान द्वारा लॉन्च किए गए कई ड्रोन और मिसाइलों को रोका और उन्हें बेअसर कर दिया।

पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए भारत का ऑपरेशन सिंदूर जारी है। इस हमले से दोनों के बीच के सैन्य टकराव पर सारी दुनिया की नजर है। एक तरफ जहां पाकिस्तान भारत (Pakistan Attack On India) पर हमले कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ उसी के कब्ज़े वाले बलूचिस्तान के लड़ाके पाकिस्तानी सेना को निशाना बना रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान में उपजे नये हालात में  देश के दक्षिण-पश्चिम में स्थित बलूचिस्तान प्रांत में स्वतंत्रता की आवाजें उठने से दहशतगर्द मुल्क के हाथों से तोते उड़ते नजर आ रहे हैं।

Advertisement