1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Healthcare Tips: सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर कर देगी केले के छिलके की चाय, मिनटों में करें ट्राई

Healthcare Tips: सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर कर देगी केले के छिलके की चाय, मिनटों में करें ट्राई

केला को तो आप सभी जानते है की सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। केला हमे कई बीमारियो से बचाता है इसके साथ ही भरपूर एनर्जि देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की केले के छिलके की चाय हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आइए जानते है इसके फायदे और कैसे बनाते हैं।केले के छिलके में विटामिन-बी6, विटामिन-सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स  पाया जाता है। ये सभी तत्व शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और इम्युनिटी बढ़ाते हैं।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

केला को तो आप सभी जानते है की सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। केला हमे कई बीमारियो से बचाता है इसके साथ ही भरपूर एनर्जि देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की केले के छिलके की चाय हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आइए जानते है इसके फायदे और कैसे बनाते हैं।

पढ़ें :- चाचा कर्नाटक में कांग्रेस विधायक, पिता DHO... डॉक्टर बेटी 6 महीने से सरकरी क्लीनिक नहीं गई, 70 हजार रूपये सैलरी मिलती रही

जानिए केले में क्या क्या पाया जाता है

केले के छिलके में विटामिन-बी6, विटामिन-सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स  पाया जाता है। ये सभी तत्व शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और इम्युनिटी बढ़ाते हैं। इसलिए इसकी चाय पीने से कई बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं केले के छिलके की चाय पीने के फायदे और इसे कैसे बना सकते हैं।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

केले के छिलके में डाइटरी फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को सही  रखता है। कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है।

पढ़ें :- पतंजलि घी को नकली कहना ब्रजभूषण शरण सिंह पर पड़ा भारी, बाबा रामदेव की कंपनी ने दायर किया 50 करोड़ के मानहानि का मुकदमा

ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है

पोटैशियम की ज्यादा मात्रा होने के कारण यह चाय हाइ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

वजन घटाने में सहायक

इस चाय में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे भूख कंट्रोल होती है और वजन घटाने में मदद करती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

पढ़ें :- अब घर पर बनाये खट्टी-मिठ्ठी जीरा पाचक गोलियां, खाने के बाद मुंह का स्वाद हो जाएगा लाजवाब

एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी होने के कारण यह चाय त्वचा को ग्लोइंग बनाती है और झुर्रियों को कम करती है।

दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

यह चाय कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करती है।

स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम होती है

केले के छिलके में ट्रिप्टोफैन नाम का एमिनो एसिड होता है, जो सेरोटोनिन हार्मोन को बढ़ाता है। इससे मूड अच्छा रहता है और तनाव कम होता है।

जानिए कैसे बनाए

पढ़ें :- मुजफ्फरपुर के डॉ. आशुतोष को मिला राष्ट्रीय सम्मान, 450 बच्चों को दी नई जिंदगी

Step 1: केले के छिलके को अच्छी तरह धो लें।

Step 2: छिलके को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

Step 3: एक बर्तन में दो कप पानी उबालें और इसमें छिलके डाल दें।

Step 4: इसमें आप थोड़ी दालचीनी भी मिला सकते हैं।

Step 5: 10-15 मिनट तक उबालने के बाद गैस बंद कर दें।

Step 6 : छानकर इसमें शहद मिलाकर चाय पिएं।

 

पढ़ें :- Video-बिपाशा बसु को प्रोटीन ड्रिंक में मिला कीड़ा, तुकाराम मुंढे से मांगी मदद, कहा- आप हमारी इकलौती उम्मीद

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...