Bangladesh to Kolkata Train : भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में जमीं बर्फ के पिघलने का मौसम आने वाला है। दोनों देशों के बीच साल 2024 में सस्पेंड हो गई ट्रेन सेवा को एक बार फिर से शुरू किया जा सकता है। वहीं दोनों देशों के कूटनीतिक और द्विपक्षीय रिश्तों (Diplomatic and bilateral relations) में अब धीरे-धीरे एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। खबरों के अनुसार, बांग्लादेश और भारत के रेलवे अधिकारी मंगलवार से ढाका में होने वाली दो दिन की बैठक में आमने-सामने बातचीत करेंगे। इस बैठक में मैत्री, बंधन और मिताली एक्सप्रेस ट्रेनों को फिर से शुरू करने पर चर्चा होने की उम्मीद है।
पढ़ें :- Flydubai Pilot Attack: ‘कैप्टन सोना मत… हमें आपकी जरूरत है’, करीब 45 मिनट तक कैप्टन को बचाने में जुटे रहे इजरायली डेंटिस्ट, बताया आंखों देखा हाल
आपको बता दें कि साल 2024 में शेख हसीना सरकार के खिलाफ शुरू हुए छात्रों के हिंसक आंदोलन (Violent movement) के दौरान ही इन ट्रेनों को बंद कर दिया गया था। इसके बाद न दोनों देशों के रिश्ते पहले जैसे रहे और न ही ट्रेन बहाल की गईं।
भारत-बांग्लादेश के बीच कौन-कौन सी ट्रेन सेवाएं?
मैत्री एक्सप्रेस: यह ट्रेन ऐतिहासिक रूप से ढाका को कोलकाता से जोड़ती है.
बंधन एक्सप्रेस: यह सेवा खुलना और कोलकाता के बीच चलती है.
मिताली एक्सप्रेस: यह ट्रेन ढाका को पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ती है।
इसके अलावा बैठकों के एजेंडे में राजशाही और कोलकाता के बीच एक नई यात्री ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव भी शामिल है, जिस पर दोनों पक्ष विचार कर रहे हैं।
पढ़ें :- भारत ही नहीं ये 6 देश भी 2036 ओलंपिक की मेज़बानी की दौड़ में शामिल, IOC को होस्ट को चुनने लगेंगे ढाई साल
नई ट्रेन सेवा शुरू होने से दोनों देशों के यात्रियों को सफर का एक और विकल्प मिल सकता है। बांग्लादेश, ढाका और कोलकाता के बीच चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस के रूट में बदलाव का सुझाव भी दे सकता है। इसके तहत ट्रेन को पुराने जमुना ब्रिज की जगह नए पद्मा ब्रिज से चलाने का प्रस्ताव है।