1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. BAPS Temple Inauguration : अबू धाबी में हिंदुओं के पहले मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू, आज PM मोदी करेंगे उद्घाटन

BAPS Temple Inauguration : अबू धाबी में हिंदुओं के पहले मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू, आज PM मोदी करेंगे उद्घाटन

BAPS Temple Inauguration : पीएम नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के तहत मंगलवार शाम यूएई पहुंचे थे। इस दौरे दूसरे दिन यानी आज बुधवार को अबू धाबी में बने पहले हिन्दू मंदिर का दोपहर बाद उद्घाटन करेंगे। बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) सोसायटी की ओर से निर्मित इस विशाल मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हो चुका है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

BAPS Temple Inauguration : पीएम नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के तहत मंगलवार शाम यूएई पहुंचे थे। इस दौरे दूसरे दिन यानी आज बुधवार को अबू धाबी में बने पहले हिन्दू मंदिर का दोपहर बाद उद्घाटन करेंगे। बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) सोसायटी की ओर से निर्मित इस विशाल मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हो चुका है।

पढ़ें :- एनसीपी अजित पवार गुट ने देवेंद्र फडणवीस से मांगा वित्त विभाग, क्या महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल?

जानकारी के मुताबिक, दुबई-अबू धाबी शेख जायेद हाइवे पर अल रहबा के समीप स्थित अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर करीब 27 एकड़ जमीन पर बनाया गया है। मंदिर के अग्रभाग पर बलुआ पत्थर पर बेहतरीन नक्काशी है, जिसे राजस्थान और गुजरात के कुशल कारीगरों द्वारा 25,000 से अधिक पत्थर के टुकड़ों से तैयार किया गया है। इस मंदिर में भारतीय संस्कृति और यूएई की पहचान का अनूठा मिश्रण है। यह यूएई का दूसरा और अबू धाबी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है।

अबू धाबी में नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हो गया है। दौरे के दूसरे दिन के तय कार्यक्रम के अनुसार, दुबई के अमीर के साथ 10:30-11:20 बजे पीएम मोदी बातचीत करेंगे। इसके बाद 11:25 बजे पीएम मोदी इंडिया मार्ट का शुभारंभ करेंगे। फिर 11:40 -12:10 बजे मेडागास्कर के साथ पीएम की द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोपहर 12:20-1240 बजे पीएम मोदी विश्व सरकार शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इसके बाद 16:30 – 19:30 बजे पीएम मोदी बीएपीएस मंदिर का उद्घाटन करेंगे। फिर वह 20:05 बजे दोहा के लिए रवाना होंगे। वह 20:30 बजे (दोहा टाइम) दोहा पहुंचेंगे। जहां 21:45 – 22:45 बजे (दोहा टाइम) पीएम मोदी कतर के प्रधानमंत्री के साथ बैठक करेंगे।

पढ़ें :- Florida shooting : फ्लोरिडा में होमकमिंग समारोह के दौरान भीषण गोलीबारी , इमरजेंसी अलर्ट जारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...