1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. BCCI Central Contract : विराट कोहली-रोहित शर्मा को BCCI ने दी गुड न्यूज, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर आया ये अपडेट

BCCI Central Contract : विराट कोहली-रोहित शर्मा को BCCI ने दी गुड न्यूज, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर आया ये अपडेट

टीम इंडिया के दो दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हाल ही टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसी बीच BCCI कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद भी दोनों दिग्गजों का ग्रेड A+ अनुबंध जारी रहेगा।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। टीम इंडिया के दो दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हाल ही टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसी बीच BCCI कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद भी दोनों दिग्गजों का ग्रेड A+ अनुबंध जारी रहेगा।

पढ़ें :- योगी सरकार ने जारी किया 2027 अवकाश कैलेंडर, होगा होली पर तीन दिन का अवकाश, ये छुट्टियां रविवार को

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि भले ही दोनों ने T-20 और टेस्ट मैचों से संन्यास की घोषणा कर दी हो, लेकिन वे अभी भी भारतीय क्रिकेट का हिस्सा हैं। उन्हें ग्रेड A+ की सभी सुविधाएं मिलेंगी। ध्यान रहे BCCI ने अप्रैल में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ल‍िस्ट जारी की थी। जहां ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में वापसी हुई थी। ये कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025 के बीच के ल‍िए थी। बीसीसीआई (BCCI)  ने इस बार 34 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट थमाया था।

श्रेयस अय्यर को ग्रेड-बी और ईशान किशन को ग्रेड-सी में शामिल किया गया था। अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश रेड्डी को भी इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। शार्दुल ठाकुर, जितेश शर्मा, केएस भरत, आवेश खान और रिटायर हो चुके रविचंद्रन अश्विन की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से छुट्टी की गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...