1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. BCCI Secretary Salary: नए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया को मिलेगी कितनी सैलरी? जानकर हैरान रह जाएंगे आप

BCCI Secretary Salary: नए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया को मिलेगी कितनी सैलरी? जानकर हैरान रह जाएंगे आप

BCCI Secretary Salary: असम के पूर्व क्रिकेटर देवजीत सैकिया को सर्वसम्मति से बीसीसीआई का मानद सचिव और प्रभतेज सिंह भाटिया को बोर्ड का मानद कोषाध्यक्ष चुना गया है। बीसीसीआई हेडक्वार्टर में विशेष आम बैठक के दौरान हुए रविवार, 12 जनवरी, 2025 को उपचुनाव के बाद उनकी नियुक्तियां की गईं। इसकी जानकारी बोर्ड ने आधिकारिक रूप से दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

BCCI Secretary Salary: असम के पूर्व क्रिकेटर देवजीत सैकिया को सर्वसम्मति से बीसीसीआई का मानद सचिव और प्रभतेज सिंह भाटिया को बोर्ड का मानद कोषाध्यक्ष चुना गया है। बीसीसीआई हेडक्वार्टर में विशेष आम बैठक के दौरान हुए रविवार, 12 जनवरी, 2025 को उपचुनाव के बाद उनकी नियुक्तियां की गईं। इसकी जानकारी बोर्ड ने आधिकारिक रूप से दी है।

पढ़ें :- यूपी के सरकारी स्कूलों में नवंबर से बदलेगा मिड-डे मील का मेन्यू, हर शुक्रवार बच्चों को मिलेगा हलवा या उपमा

दरअसल, जय शाह के आईसीसी चेयरमैन की कुर्सी संभालने के बाद बीसीसीआई सचिव की कुर्सी खाली हो गयी थी। बीसीसीआई के संविधान में प्रावधान है कि किसी भी रिक्त स्थान को 45 दिनों के भीतर विशेष आम बैठक (एसजीएम) बुलाकर भरा जाना चाहिए। इसी कड़ी में रविवार को उस समय सीमा के भीतर विशेष आम बैठक आयोजित की गयी। जिसमें बोर्ड के मानद सचिव और मानद कोषाध्यक्ष का उपचुनाव हुआ। वहीं, देवजीत के नए बीसीसीआई सचिव बनते ही उनकी सैलरी को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई है।

हालांकि, बीसीसीआई सचिव एक मानद पद है। यानी इस पद को संभालने वाले व्यक्ति को रेगुलर सैलरी नहीं मिलती। यहां तक ​​कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को भी रेगुलर सैलरी नहीं दी जाती है। इन पदों पर रहने वाले व्यक्तियों को भत्तों के ज़रिए प्रतिपूर्ति की जाती है। माना जा रहा है कि नए सचिव को भी उतना ही भत्ता मिलेगा, जितना जय शाह को दिया जाता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई सचिव के पद पर रहते हुए जय शाह को प्रतिदिन करीब 84,000 रुपये मिलते थे। यह वह रकम है जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मीटिंग और दौरों पर जाने के लिए मिलती है। जहां तक ​​भारत के भीतर मीटिंग की बात है, तो उन्हें प्रतिदिन 40,000 रुपये मिलते थे। साथ ही बिजनेस क्लास में यात्रा भी करते हैं।

पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...