1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. दूरसंचार विभाग के नाम पर साइबर अपराधी दे रहे धमकी, यहां पर तुरंत करें रिपोर्ट

दूरसंचार विभाग के नाम पर साइबर अपराधी दे रहे धमकी, यहां पर तुरंत करें रिपोर्ट

Telecommunications Department Advisory : दूरसंचार विभाग ने विदेशी मूल के मोबाइल नंबरों (जैसे +92) से आने वाले कॉल्स को लेकर एडवाइजरी जारी है। जिसमें दूरसंचार विभाग ने कहा क‍ि साइबर अपराधी ऐसी कॉल के माध्यम से साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं। विभाग ने ऐसे नंबर से आने वाले कॉल पर कोई भी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

दरअसल, नागरिकों को दूरसंचार विभाग के नाम पर कॉल करने वाले साइबर अपराधी धमकी दे रहे हैं। जिसमें उनकी ओर से नागरिकों से कहा जा रहा है कि उनके सभी मोबाइल नंबर काट दिए जाएंगे या उनके मोबाइल नंबरों का किसी गैरकानूनी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा रहा है। दूरसंचार विभाग ने लोगों को ऐसी कॉल आने पर संचार साथी पोर्टल ‘चक्षु-रिपोर्ट सस्पेक्टेड फ्रॉड कम्युनिकेशंस’ सुविधा पर रिपोर्ट करने को कहा है। लोग संचार साथी पोर्टल ‘अपने मोबाइल कनेक्शन जानें’ सुविधा पर अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन की जांच कर सकते हैं और किसी भी मोबाइल कनेक्शन की रिपोर्ट कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...